बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना की तीखी निंदा की है. साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद भवन में भाजपा सांसदों द्वारा स्वागत पर भी सवाल उठाए हैं.
उन्होंने कहा कि छात्रों के हत्यारों का बीजेपी सांसद संसद भवन में स्वागत कर रहे हैं. बिहार में छात्रों पर AK-47 चलाई गई. आगे संघर्ष जारी रखने की बात कही है.
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
छात्रों के हत्यारों का स्वागत संसद भवन में कर रहे हैं
सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “यह बेहद दुःखद है कि छात्रों के हत्यारों का स्वागत भाजपा के सांसद संसद भवन में कर रहे हैं. बिहार में छात्रों पर AK-47 चलाई गई. आखिर किसके निर्देश पर AK-47 चलाई गई?” उन्होंने आगे कहा, “जब तक बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छात्रों से माफी नहीं मांगते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.”
धर्मेेंद्र प्रधान को मिथिला का पाग पहनाने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर पर हमला बोला था. उन्होंने x पर लिखा था- गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला की संस्कृति को कलंकित किया है. पाग का अपमान किया. NEET पेपरचोर का पाग से सम्मान कर हमारे मिथिला का अपमान किया. उन्होंने उनके मुंह पर कालिख पोतने की भी बात कही थी.
पत्र लिखकर PM मोदी से की मांग
इससे पहले सुधाकर सिंह ने देशभर में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाइयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने इन घटनाओं की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की थी.
सुधाकर सिंह ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किया गया, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. उन्होंने छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार से संवेदनशीलता बरतने की अपील भी की.
यह बयान बिहार में हाल ही में छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद आया है, जिसमें लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थी. विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है. आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह लगातार छात्रों के मुद्दे पर सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस मामले को संसद तक उठाने और न्यायिक जांच की मांग को दोहराया है.
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
