Headlines

पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट


पंजाब विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस बीच सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ साथ विपक्षी दलों ने भी तैयारी शुरू कर ली है. इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) (SADA) ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है जिनमें बड़ी विधानसभाओं पर प्रत्याशी उतारे गए हैं. 

पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट हैं, जिनपर साल 2027 में चुनाव होने हैं. शिअद (अमृतसर) ने मंगलवार (28 जुलाई) को पहली लिस्ट जारी कर के चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इन नामों को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई. संसदीय बोर्ड के सचिव गुरजंत सिंह कट्टू ने बताया कि शिअद (अमृतसर) ने श्री फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र से अपने कार्यकारी अध्यक्ष ईमान सिंह मान को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ’

शिअद (अ) की पहली लिस्ट में इन्हें मिला टिकट
 
वहीं, गुरजंत सिंह कट्टू ने जानकारी दी है कि अन्य उम्मीदवारों में पटियाला ग्रामीण से महिंदरपाल सिंह, रूपनगर से कुलदीप सिंह भगोवाल, खरड़ से कुशलपाल सिंह मान, गढ़शंकर से गुरनाम सिंह सिंगड़ीवाल, संगरूर से गुरनैब सिंह रामपुरा, निहाल सिंह वाला से बलदेव सिंह गागरा, भदौड़ से हरजिंदर सिंह जाखू और मौ से परमिंदर सिंह बलियांवाली को टिकट दिया गया है. 

कट्टू ने कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करेगी. जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा’, पेपर लीक पर बोले भगवंत मान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *