Headlines

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को पता चलेगी मेहर की सच्चाई, अभिरा की आंखों के सामने होगा मेहर का बुरा हाल


ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है. शो में हाल ही में देखने को मिला कि अरमान ने अभिरा को सारी सच्चाई बता दी है. अरमान को अभिरा ने बताया कि आठ साल पहले मेहर ने मुक्ति को जान से मारने के लिए आग लगवाई थी.

मैंने तुम्हें उस दिन मायरा के पास इसलिए भेजा था क्योंकि अगर मुक्ति को बचाने कोई और जाता तो मेहर उसके भरोसे का फायदा उठाती है और उसे ले जाती.’इन सब बातों को सुनकर अरमान हैरान रह जाता है. उसके बाद अभिरा अपना फोन ढूंढने लगती है.

मायरा को पता चलेगी मेहर की सच्चाई

अभिरा कहती है कि उसका फोन डॉक्टर ने नहीं दिया.उसके बाद अभिरा को याद आता है कि रूम में ही उसका फोन रह गया था. उसके बाद दादी सा वहां पहुंची हैं और कहती हैं कि अभिरा का फोन उनके पास है. उन्होंने अपने कमरे में उसके फोन को संभालकर रखा हुआ है.

इसी बीच स्पीकर पर माधव अभिरा का गाना चला देता है. मायरा गुस्सा हो जाती है और दादी सा के कमरे में स्पीकर बंद करने के लिए जाती है. उसी दौरान अभिरा के फोन पर मायरा की नजर पड़ती है. उसके बाद वो अभिरा के फोन पर वॉलपेपर देखती है, जिसे देख हैरान रह जाती है.

मायरा के मन में सवाल चल रहा होता है कि क्या अभिरा सच में उससे प्यार करती है. उसके बाद वो अभिरा का फोन चेक करने वाली होती है.वो अपना बर्थ डेट डालती है तो अभिरा का फोन खुल जाता है.वो अभिरा के फोन में अपनी फोटो देख दंग रह जाती है.उसके बाद वो मेहर का वीडियो देख लेती है, जिसे देख हैरान रह जाती है.

उसके बाद अभिरा के फोन पर मेहर की कॉल आती है. घबराहट में मायरा के हाथ से फोन छूट जाता है, उधर मेहर बिना देखे सारी सच्चाई बोल देती है, जिसे मायरा सुन लेती है. उसके बाद वो मेहर को खूब सुनाती है.मेहर को समझ आ जाता है कि मायरा को सच्चाई पता चल चुकी है तो वो उसे मारने के लिए आती है. लेकिन वो सीढ़ियों से गिर जाती है. लेकिन, मायरा को मेहर बुरी तरह फंसाकर बाल सुधार गृह भिजवा देती है.

ये भी पढ़ें:-दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर घबराए शोएब इब्राहिम, बोले-हर समय डर बना रहता है

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *