Headlines

सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का दावा फर्जी।
  • केंद्र सरकार ने फर्जी योजनाओं से सतर्क रहने की अपील की।
  • व्यक्तिगत जानकारी अनजान प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें।

केंद्र सरकार ने रविवार (2 अगस्त, 2026) को देश के नागरिकों को प्रधानमंत्री के नाम पर चलाई जा रही एक योजना के दावे को लेकर आगाह किया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सभी बेरोजगारों को 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह योजना केंद्र सरकार के अंतर्गत चल रही है और इससे सभी बेरोजगारों को फायदा मिलेगा.

केंद्र सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा, फर्जी और भ्रामक बताया है. इसके साथ ही, नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी फर्जी योजना के झांसे में आकर कोई कदम न उठाएं और ऐसे किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को सूचित करें.

मोदी सरकार ने वायरल पोस्ट को लेकर क्या कहा?

केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में रविवार (2 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में सरकार ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर दावा किया जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना’ के तहत सभी बेरोजगारों को 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.’

अनजान प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक, आधार या निजी जानकारी देने से बचें- सरकार

सरकार ने कहा, ‘कृपया सतर्क रहे. योजना के नाम पर किसी भी अनजान या असत्यापित प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक विवरण, OTP, आधार संख्या या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें. सरकारी योजनाओं की सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक बेवसाइट myscheme.gov.in पर विजिट करें. केंद्र सरकार से संबंधित किसी भई संदिग्ध तस्वीर, वीडियो अथवा संदेश को @PIBFactCheck पर भेंजे, वास्तवकि जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे.’ सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर- +91 8799711259 और ईमेल आईडी- factcheck@pib.gov.in भी शेयर किया है. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *