शनि का राशि गोचर हो या नक्षत्र परिवर्तन, शनि की बदलती चाल राशियों पर गहरा असर डालती है. रक्षाबंधन से पहले 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश कर हैं. शनि मीन राशि में वक्री भी हैं. ऐसे में कुछ राशियों को धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है.

शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन रक्षाबंधन से पहले और दो ग्रहण के बीच हो रहा है. ऐसे में कर्क राशि वालों को ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. सफलता के लिए संघर्ष करना होगा. बॉस के साथ अनबन के योग हैं, प्रमोशन भी रुक सकता है इसलिए संयम रखें. सगे ही आपको धोखा दे सकते हैं, इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजना किसी को न बताएं.

वृश्चिक राशि को इस समय किसी जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाना उचित रहेगा. परिवार के साथ संवाद बनाए रखें, क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां तनाव का कारण बन सकती हैं. सेहत को लेकर लापरवाही आने वाले त्योहार, व्यापार पर असर डाल सकती है.

वक्री शनि का रेवती नक्षत्र में चरण परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए खर्चों और मानसिक चिंताओं को बढ़ा सकता है. रक्षाबंधन से पहले रुके हुए कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी से तनाव बढ़ेगा, बिजनेस में किसी डील से पहले पेपरवर्क को चेक करें. परिवार में चल रही परेशानी बढ़ सकती है. धैर्य से काम लें.

शनि की अशुभता से बचने के लिए इन तीनों राशि वालों को शनिवार को काले तिल, उड़द और सरसों के तेल का दान करना चाहिए. मजदूर या घर में आने वाले काम वालों की मदद करें. शनि चालीसा का पाठ करें.
Published at : 06 Aug 2026 03:55 PM (IST)
