Headlines

रवि किशन ने खोला अपनी फिटनेस का राज, 57 की उम्र में कर रहे ताई ची की प्रैक्टिस


मशहूर अभिनेता और सांसद रवि किशन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वो अपनी किसी फिल्म, वेब सीरीज या राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं. 57 साल की उम्र में भी रवि किशन खुद को पूरी तरह फिट रखते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए अपनी डेली रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में खुलकर बात की.

रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन
रवि किशन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने अपने खान-पान के तरीके को बदलकर 18 किलो वज़न घटाया है. उनका मानना है कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सही खानपान भी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों को अपने शरीर से प्यार करने और रोजाना खुद के लिए समय निकालने की सलाह दी है. 

रोज एक्सारसाइज करें और अच्छी आदतें अपनाएं…
रेड इंक को दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा कि फिट रहने के लिए हर दिन एक्सरसाइज करना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘रोज कसरत करें, हमेशा पॉजिटिव रहें और रोज दौड़ें. सबसे जरूरी बात अपने शरीर से प्यार करें. अगर इंसान रोज थोड़ा समय अपने शरीर के लिए निकाले, रोज एक्सारसाइज करे और अच्छी आदतें अपनाए, तो वो लंबे समय तक स्वस्थ, फिट और एक्टिव रह सकता है.’ 

ताई ची की प्रैक्टिस कर रहे रवि किशन
रवि किशन ने बताया कि वो इन दिनों ताई ची (Tai Chi) की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘बाहर आने से पहले मैं 200 दंड मार चुका था और आजकल ताई ची भी कर रहा हूं. ताई ची न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि मन को भी शांत रखने में मदद करती है.’ 

रवि किशन ने खोला अपनी फिटनेस का राज, 57 की उम्र में कर रहे ताई ची की प्रैक्टिस

ये भी पढ़ें:-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वेजिटेरियन हैं रवि किशन
रवि किशन ने अपने खानपान के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह वेजिटेरियन हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं रोज नारियल का दूध पीता हूं. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते. इसलिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है.’ 

रवि किशन ने खोला अपनी फिटनेस का राज, 57 की उम्र में कर रहे ताई ची की प्रैक्टिस

ये हैं रवि किशन की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही फिल्म ‘मिर्ज़ापुर: द फिल्म’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा रवि किशन के पास फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ भी है. वो जल्द ही अपनी पॉपुलर सीरीज ‘मामला लीगल है’ के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-August South Theatre Release: ‘टॉक्सिक’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, अगस्त में थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की ये 12 फिल्में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *