Headlines

हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?


हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 2024 आईपीएल से मुंबई इंडियंस (MI) के लिए कप्तान के रूप में खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी टीम के लिए काफी खराब साबित हुई. हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को 5 ट्रॉफी जिता चुके दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था. लेकिन 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से ही हार्दिक के ट्रेड को लेकर चर्चा तेज है. पहले कहा जा रहा था का वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे. लेकिन अब हार्दिक के कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने की चर्चा तेज हो गई. बात कप्तान बनने तक पहुंच गई है. 

बता दें कि 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करने वाले हार्दिक ट्रेड के जरिए ही अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई के साथ दोबारा जुड़े थे. अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो चुकी है कि वह अगले सीजन यानी IPL 2027 में कोलकाता से जुड़ेंगे. बात सिर्फ केकेआर के साथ जुड़ने तक सीमित नहीं रही, कहा तो यह भी जा रहा है हार्दिक टीम की कमान भी संभालेंगे. 

पिछले 2 सीजन (2025 और 2026) में अजिंक्य रहाणे कोलकाता के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए आए थे. लेकिन हाल ही में रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया, जिसके बाद केकेआर ने कप्तान की तलाश शुरू कर दी. हालांकि हार्दिक के ट्रेड को लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं आ सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके केकेआर से जुड़ने के खबरों की बाढ़ आ चुकी है. 

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर 

नजर डालें हार्दिक के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 162 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 150 पारियों में बैटिंग करते हुए हार्दिक ने 27.87 की औसत और 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2955 रन बना लिए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका हाई स्कोर 91 रनों का रहा. 

बाकी 116 पारियों में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 33.54 की औसत से 82 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/36 का रहा. उनकी इकॉनमी 9.35 का रही. 

 

यह भी पढ़ें: भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *