9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘ब्रो रिलैक्स…’


 मृणाल ठाकुर के क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स फैले हुएहैं. 34 साल की एक्ट्रेस का नाम 24 साल के यशस्वी से तब जोड़ा गया जब उन्हें मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे से बाहर निकलते देखा गया. यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई और फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया. वहीं अब मृणाल ठाकुर ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ने तोड़ी चुप्पी
मृणाल ने यशस्वी के साथ अपनी क्लिप के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ब्रो रिलैक्स… मुझे एक साथ कहां दिखाओ? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवहों को सच मानने लगते हैं?” उन्होंने कहा, “देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है, जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे. “

वहीं मृणाल का ये कमेंट अब वीडियो के नीचे दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन फ्री प्रेस जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट अटैच किया है. इस बीच, मृणाल के फैंस भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं.

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की ‘बंटवारा 1947’ या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?

धनुष संग भी अफेयर के फैले थे रूमर्स
वैसे ये पहली बार नहीं है जब मृणाल के अफेयर के रूमर्स फैले हों. इससे पहले, 2025 में मृणाल ठाकुर का नाम एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. खबरों में यह भी दावा किया गया था कि दोनों स्टार्स 2026 में शादी करने वाले हैं. हालांकि, दोनों एक्टर्स और उनके करीबी लोगों ने इन अटकलों को पूरी तरह से गलत बताया था.

मृणाल ठाकुर वर्क फ्रंट
मृणाल ठाकुर को हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था, जिसमें वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी थे. इसके बाद, मृणाल हुमा कुरैशी के साथ ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आएंगी. ये कोर्टरूम ड्रामा ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाला है. हालांकि इसकी रिलीज की डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

 

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office: ‘स्पाइडर मैन’ के आगे पहले ही दिन पिटी ‘ओह माय डॉग’, ‘धमाल’ 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *