Headlines

‘CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे’, अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान


PM नरेंद्र मोदी पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादित बयान दे दिया. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो पोस्ट किया. केजरीवाल ने कहा कि CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे. बीजेपी ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल की घटिया सोच है. बीजेपी नेता और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत के 3 बार के चुने हुए प्रधानमंत्री के बारे में अरविंद केजरीवाल जिस तरह की माओवादी भाषा में बोल रहे हैं वो उनकी ‘विद्रोह क्रांति’ का प्रतीक नहीं, बल्कि नैतिक और भाषाई दिवालियापन की अंतिम चीख है. जिस शख्स को दिल्ली की जनता ने ‘ठोक’ कर पंजाब भगा दिया, जिसे अब पंजाब की जनता भी ‘ठोकने’ जा रही है, वो कुंठा में प्रधानमंत्री को ठोकने की बात कर रहा है.

देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ- कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने कह, “​इस देश की जनता ‘ठोकने’ की लंपटता के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जी के साथ विकास की राष्ट्र-नीति के लिए आई है और ये साथ पहले से ज्यादा मजबूती लिए हुए आगे भी बना रहेगा.”

CJP के असली मालिक केजरीवाल- दिल्ली बीजेपी

दिल्ली बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, “CJP के असली मालिक केजरीवाल ने आख़िरकार ख़ुद ही कबूल कर लिया. CJP के प्रोटेस्ट में जो लोग सड़कों पर आए थे वो मोदी जी को ठोकने आए थे.”

पंजाब की जनता जवाब देगी- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जिस तरह की भाषा बोलते हैं वो बहुत ही निंदनीय है. सभ्य समाज में इस प्रकार की भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता… एक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ आदमी जिसने अपना पूरा जीवन अराजकता में निकाला हो, विदेशी फंडिंग के सहारे चलने वाला आदमी, उससे हम उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? देश के प्रधानमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति हैं और पूरा विश्व उनकी उपलब्धियों का लोहा मानता है. अरविंद केजरीवाल ने जो बोला है इसका जवाब दिल्ली की जनता ने पहले दिया है, पंजाब की जनता भी देगी, अरविंद केजरीवाल इंतजार करें.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *