Headlines

मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो


शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही दिन किसी अपने की कमी को और ज्यादा महसूस करा देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है. वीडियो में दूल्हा अपनी शादी के दौरान अचानक भावुक हो जाता है और मां को याद करके स्टेज पर ही रोने लगता है. उसके चेहरे पर मां की कमी का दर्द साफ नजर आता है. इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए और अब वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है.

शादी के बीच मां को याद कर छलक पड़े आंसू

वायरल वीडियो में दूल्हा शादी की रस्मों के दौरान स्टेज पर बैठा दिखाई दे रहा है. इसी बीच वह अपनी मां को याद करके भावुक हो जाता है और आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. वह अपने आंसू पोंछता नजर आता है, लेकिन भावनाएं इतनी ज्यादा होती हैं कि खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है. पास बैठी दुल्हन भी इस भावुक पल का हिस्सा बनती दिखाई देती है.

मां की कमी को पिता ने पूरा करने की कोशिश की

वीडियो के साथ शेयर किए गए संदेश में बताया गया है कि दूल्हे की मां इस खास मौके पर उसके साथ नहीं थीं. ऐसे में दूल्हे के पिता ने शादी की रस्मों में मां की जिम्मेदारियां निभाईं. उन्होंने चुपचाप बेटे की शादी की जरूरी रस्में पूरी कीं और उस कमी को पूरा करने की कोशिश की, जो पूरे परिवार को महसूस हो रही थी.

पिता को रस्में निभाते देख और भावुक हुआ बेटा

शादी में मां की जगह पिता को रस्में निभाते देख दूल्हे के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखना और मुश्किल हो गया. जिस दिन बेटा अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा था, उसी दिन उसे अपनी मां की सबसे ज्यादा याद आई. यही वजह है कि खुशी के इस मौके पर उसकी आंखों में आंसू आ गए. वीडियो में दूल्हे की हालत देखकर समझ आता है कि किसी अपने की कमी बड़ी खुशी के बीच भी कितना बड़ा खालीपन पैदा कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों पर आधारित है.

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू गया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे और उसके परिवार के लिए भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता और शादी जैसे खास मौके पर उनकी कमी और भी ज्यादा महसूस होती है. वहीं कुछ यूजर्स ने दूल्हे के पिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेटे के लिए मां की जिम्मेदारियां निभाकर उसका साथ दिया. लोगों इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं, खासकर वो यूजर्स जिनकी मां उन्हें छोड़कर जा चुकी है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *