‘जोरू का गुलाम’ डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो


1990 के दशक में ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर शकील नूरानी का नाम विवादों में फंस गया है. उन्हें गिरफ्तार किया गया है. शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है. उन्हें 12 अगस्त तकत पुलिस की कस्टडी में रखा जाएगा. उन पर यौन उत्पीड़न के साथ ही एक्ट्रेस को नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने का भी आरोप है.

शकील नूरानी पर क्या है आरोप?

पुलिस के मुताबिक, नूरानी ने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था. उन आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया. मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

नूरानी 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे

एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मलवणी पुलिस ने नूरानी को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल यानी कि 8 अगस्त को मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
   
शकील नूरानी के बारे में

बहरहाल, अगर शकील नूरानी के बारे में बात की जाए तो वो 73 साल के हैं और उन पर 33 साल की एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. नूरानी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने ‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) जैसी फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है. उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *