Headlines

Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी


सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की सैन्य राजधानी रावलपिंडी काफी चर्चा में है. वजह कोई आतंकी हमला या मुठभेड़ नहीं बल्कि लगातार 36 घंटों से हो रही बारिश है. जी हां, सोशल मीडिया पर रावलपिंडी के कई सारे वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें शहर की बदहाली और सड़क पर बहता कूड़ा देख यूजर्स हैरान हैं. आम दिनों में धूल और मिट्टी से सना रहने वाला शहर रावलपिंडी जब बारिश की जद में आया तो शहर की सारी गंदगी सड़क पर इकट्ठा हो गई जिन्हें पार करके लोग आने जाने को मजबूर हुए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

रावलपिंडी में बारिश बनी आफत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान के रावलपिंडी का है. वीडियो में चारों ओर पानी ही पानी है. शहर की सड़कों पर कचरे के डिब्बे मछलियों की तरह तैर रहे हैं. हर ओर कचरा है और लोग सीने तक गंदे पानी में डूबे हुए सड़कें पार कर रहे हैं. वीडियो में शहर की गंदगी पानी के साथ निकलकर सड़क पर आ गई है और ऐसा लग रहा है मानों पूरा शहर गंदा नाला बन गया है. वीडियो देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि पाकिस्तानी इतनी सी बरसात में घबरा गए, गुड़गांव आकर देखो अपना दुख कम लगने लगेगा. कुल मिलाकर रावलिंडी की यह बरसात शहर के लोगों के लिए आफत बनकर आई है लेकिन सोशल मीडिया पर इसने लोगों को नया मसाला दे दिया है.

720 करोड़ खर्च के बाद भी नदी बना शहर

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय भी इसी रावलपिंडी शहर में है, साथ ही पाकिस्तानी सेना के सर्विंग और रिटायर्ड अधिकारियों के मकान भी इसी रावलपिंडी शहर में है. रावलपिंडी में सिविक व्यवस्था जैसे नालों की सफाई करना, शहर के बाहर नालों का निर्माण करना, जलभराव से शहर को बचाना, इस सबकी जिम्मेदारी वाटर एंड सैनिटेशन एजेंसी की है. इसका सालाना बजट 720 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है. ये 720 करोड़ का बजट भी रावलपिंडी को डूबने से बचाने के लिए असफल रहा है.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल

यूजर्स ने कर दी गुड़गांव से तुलना

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई गुड़गांव आकर देखो, मजा आ जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…बारिश में किसी ने नाले के द्वार खोल दिए हैं क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में भी बाढ़ आती है, पहली बार देखा.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *