Headlines

Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी


पति पत्नी जब दूर होते हैं तो एक दिन भी एक साल के बराबर लगता है. ऐसे में उन कपल्स पर वक्त बेहद भारी बीतता है जो अलग अलग देश में रहते हैं. लेकिन जब इनका मिलन होता है तो नजारा देखने वालों की भी आंखें भर आती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए 6 साल बाद लौटा तो पत्नी को यकीन ही नहीं हुआ और वो अपने पति से इस कदर लिपट गई जैसे उसे पूरी दुनिया मिल गई हो.

6 साल बाद पति ने अचानक पहुंचकर दिया पत्नी को सरप्राइज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को सरप्राइज देने पहुंचा है. वीडियो में देखने से लग रहा है कि शख्स की पत्नी डॉक्टर है. पत्नी अपने केबिन में बैठी होती है इतने में पति मरीज बनकर मुंह पर मास्क लगाए पहुंचता है और पत्नी को अपनी रिपोर्ट की जगह पासपोर्ट और बोर्डिंग पास दिखाता है. पहले तो पत्नी को कुछ समझ नहीं आता और वो पूछती है कि आप मेरी रिकॉर्डिंग क्यों कर रहे हो. इसके बाद जब वो रिपोर्ट देखती है तो बोर्डिंग पास और टिकट देखकर हैरान रह जाती है लेकिन उसे फिर भी समझ नहीं आता कि सामने खड़ा शख्स कौन है.

पति को देखते ही उछल पड़ी पत्नी, लगा लिया गले

वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही पत्नी की नजर बोर्डिंग पास में लिख पति के नाम पर जाती है वैसे ही वो खुशी से उछल पड़ती है और दौड़कर अपने पति को गले लगा लेती है. पति भी अपना मास्क हटाता है और अपनी बीवी को बाहों में भर लेता है. वीडियो देखकर यूजर्स की आंखों में भी आंसू आ गए हैं और तरह तरह के रिएक्शन अब सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल

यूजर्स की भर आई आंखें

वीडियो को rahul_babu_1m_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पति से इतने सालों बाद मिलने की खुशी हर कोई महसूस नहीं कर सकता. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरी तो आंखों में आंसू आ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या नजारा है, दिल खुश हो गया ये सब देखकर.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *