Headlines

‘बहन-भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधे?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने राखी ऐड की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर हैं. इस विज्ञापन में विवाद की वजह अभिनेत्री का बोल्ड लुक है, जिसमें उन्होंने इंडो वेस्टर्न कपड़े पहने हुए हैं. कृति ने रक्षाबंधन के मौके पर एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए ऐड किया है. लेकिन ये भी राखी से पहले ही विवादों में भी आ गया. ऐसे में जहां लोग इसके लिए एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं, इसी बीच अब कंगना रनौत ने भी गुस्सा निकाला है.

रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कृति सेनन के ऐड पर निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, ‘महिलाओं के ये बेहतरीन समय है. हमारी अलमारियों में तरह-तरह के कपड़े भरे हुए हैं. आज महिलाएं ग्लोबल महिलाएं हैं. कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जीन्स से साड़ी, बिकिनी से सलवार कमीज…आज हमारे पास ढेर सारे ऑप्शन हैं तो हम भाई को राखी बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में क्यों बांधें? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शन कहां हैं? जानबूझकर डरावना बनाया है.’

यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड्स

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन इसे सोशल मीडिया यूजर्स कृति के ऐड से जोड़ रहे हैं, क्योंकि राखी ऐड का विवाद काफी तूल पकड़ चुका है. हालांकि, इस पर कृति सेनन की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. 

राखी ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कृति सेनन के राखी ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. इस विज्ञापन में लोगों ने कृति के पहनावे को लेकर आपत्ति जताई है. इंटरनेट पर लोगों का कहना है कि भाई के सामने ऐसे कपड़े कौन पहनता है? हालांकि, कृति फैंस ने उनको डिफेंड भी किया और सवाल किया, ‘क्या इन्हें अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए हिंदू का त्योहार ही मिलता है?’

गौरतलब है कि वीडियो में देख सकते हैं कि कृति सेनन ने इंडो वेस्टर्न कैरी किया है. इसमें उनका इनर डीपनेक वाला है, जिसे सोशल मीडिया पर बोल्ड करार दिया गया है. वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो में कुत्ते को भी राखी बांधने पर आपत्ति जताई है कि उसे पहले क्यों राखी बांधी गई?

यह भी पढ़ें: अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनेगी ‘दृश्यम 3’? जानें बॉक्स ऑफिस का गणित

कृति सेनन प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर कृति सेनन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था, जिसमें वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म में तीनों स्टार्स की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *