Headlines

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, घर बैठे ऐसे देखें अंक; सेकंड में डाउनलोड करें मार्कशीट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, लाखों छात्र हुए उत्तीर्ण.
  • SMS और DigiLocker से भी आसानी से देखें रिजल्ट.
  • पास होने के लिए हर विषय में चाहिए 33% अंक.
  • आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देखें नतीजे.

MP Board 12th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश के लाखों घरों में आज खुशी की लहर है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 12वीं के विद्यार्थियों का वह दिन आ गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं.

इस वर्ष कुल 76.01% विद्यार्थी सफल रहे. जारी आंकड़ों के मुताबिक 72.39% छात्र और 79.41% छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं. अगर इंटरनेट काम न करे तो भी चिंता की बात नहीं. छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें: MPBSE12 <स्पेस> आपका रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का संदेश आ जाएगा.

DigiLocker से मिनटों में मार्कशीट

इसके अलावा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें. वहां “Madhya Pradesh Board” खोजें, कक्षा 12 चुनें और रोल नंबर डालें. कुछ ही सेकंड में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

मोबाइल ऐप से भी रिजल्ट

बोर्ड ने छात्रों के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी है. छात्र Google Play Store से “Know Your Result” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप में रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा.

पास होने के जरूरी नियम

12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. जो छात्र यह अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें पास माना जाता है. अगर किसी विषय में अंक कम रह जाते हैं, तो आगे सुधार का मौका भी मिलता है.

ऐसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Exodio Recording & Sound Studio Elementor Template Kit Exopress | Multipurpose Personal Blog WordPress Theme Expanet – Broadband & Internet Services Elementor Template Kit Experts – Business Professional Theme For Finance Firms Exponent – Modern Multi-Purpose Business WordPress theme Exposure – Personal Portfolio Elementor Template Kit Express Shop for WooCommerce with Audio & Video ExProduct - Single Product Theme Exquisite – Creative Multi-Purpose WordPress Theme Exqute – Painting Company WordPress Theme