Headlines

देसी लुक में छाई ये मॉडर्न हसीना, मोरनी बनके गाने पर लगाए जोरदार ठुमके


सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह की वीडियोज वायरल होती रहती हैं, लेकिन उनमें से कुछ वीडियोज ऐसी होती हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर अपने आप खींच लेती हैं. आजकल ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो में एक लड़की देसी लुक में नजर आ रही है और वह “मोरनी बनके” गाने पर डांस करते हुए दिख रही है. यह वीडियो manisha_singhh_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लोगों को बहुत पसंद आया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, साथ ही इसमें 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक तक किया है.

वीडियो में क्या-क्या देखने को मिल रहा है?

इस वीडियो में लड़की का पूरी तरह से देसी लुक देखने को मिल रहा है. खूबसूरत सा सूट, पजामा और दुपट्टा, और उसके साथ पैरों में जूती नजर आ रही है. “मोरनी बनके” गाने पर महिला के डांस ने पूरा वाइब सेट कर दिया. महिला का डांस इतना अनोखा और शानदार है कि हर कोई इसको पसंद कर रहा है. उसके खुले और लंबे बाल हवा में लहराते हुए दिख रहे हैं, जो वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहे हैं. वह “मोरनी बनके” गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगा रही है. पूरा वीडियो देखने में बहुत सिंपल लेकिन खूबसूरत लग रहा है, यही वजह है कि लोगों को यह इतना पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः समुद्र की गहराई में भाई-बहन का प्यार, अंडरवॉटर रक्षाबंधन का अनोखा जश्न

लोगों ने कमेंट में क्या-क्या लिखा

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है. ज्यादातर लोगों ने लड़की की तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा “वाओ” तो किसी ने “बहुत सुंदर सुपर ब्यूटी” लिखकर तारीफ की. कई लोगों ने “सो क्यूट” लिखते हुए दिल और खुशी वाले इमोजी भी भेजे. एक यूजर ने लिखा “बहुत खूबसूरत डांस” और साथ में आग वाला इमोजी भी लगाया. कुछ लोगों ने “वाह दीदी” लिखकर प्यार जताया तो किसी ने “अरे वाह दीदी क्या ठुमका है” लिखकर तारीफ की. कुल मिलाकर ज्यादातर कमेंट्स में लोग लड़की की डांसिंग स्टाइल और उसके सिंपल देसी लुक की तारीफ करते नजर आए. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और आने वाले दिनों में इसे और भी ज्यादा व्यूज मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः  DM अंकल हमारी सड़क बनवा दो….मासूम बच्ची की गुहार से पिघला कलेक्टर का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *