Headlines

राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम


अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में अब नई जिम्मेदारियों और बदलाव का दौर शुरू हो गया है. ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा और नए ट्रेजरर महेश भट्ट अयोध्या पहुंचे. दोनों नए पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्हें राम मंदिर परिसर, वर्कशॉप और ट्रस्ट के अलग-अलग कामकाज की पूरी जानकारी दी गई.

बैठक में ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे भी मौजूद रहे. नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी संभालने से पहले ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्था और काम करने के तरीके को समझाया गया. साथ ही आगे किस तरह काम किया जाना है, इसे लेकर भी चर्चा हुई.

गोविंद देव गिरी ने बताया कि नए CEO और ट्रेजरर को फिलहाल ट्रस्ट की पूरी व्यवस्था से परिचित कराया जा रहा है. ट्रस्ट का कामकाज काफी बड़ा है और इसमें कई तरह की जिम्मेदारियां शामिल हैं. इसलिए नए पदाधिकारियों के लिए पूरे सिस्टम को समझना जरूरी है.

‘मेरी बेटी घर पर बैठी है मैं…’, दामाद शायान मसूद पर भड़के ससुर इमरान मसूद

सुबह बैठक के बाद दोपहर में ट्रस्ट की वर्कशॉप में भी चर्चा हुई. इसके बाद शाम को नए CEO और ट्रेजरर को राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई. CEO की औपचारिक जॉइनिंग को लेकर आगे की प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी.

व्यवस्था में बदलाव नहीं, लेकिन सिस्टम होगा और मजबूत

गोविंद देव गिरी ने साफ किया कि ट्रस्ट की मूल भावना और उसकी नीतियों में किसी बड़े बदलाव की योजना नहीं है. हालांकि, भविष्य में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए कामकाज को और व्यवस्थित करने पर जोर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की कार्यशैली, SOP और प्रशासनिक व्यवस्था को और स्पष्ट और मजबूत बनाया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया को वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरन के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जाएगा.

धार्मिक आयोजनों और परंपराओं पर भी रहेगा जोर

राम मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं और त्योहारों को भी आने वाले समय में और व्यापक रूप से मनाने की तैयारी है. कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन की तैयारी की गई है. इसके अलावा श्रृंगार आरती के दौरान भक्ति गीत और पद-गान की परंपरा शुरू करने की भी बात कही गई है.

जन्माष्टमी पर योगी का ‘कृष्ण कनेक्ट’, मथुरा से गोरखपुर तक रहेगा कार्यक्रम

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों का भरोसा मजबूत करने की है. गोविंद देव गिरी ने कहा कि इस घटना से जनता के विश्वास पर असर पड़ा है और उसे दोबारा मजबूत करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है.

उन्होंने भरोसा जताया कि भगवान राम की कृपा और दृढ़ संकल्प के साथ ट्रस्ट अपनी व्यवस्थाओं को और बेहतर करेगा और लोगों के बीच पहले से ज्यादा विश्वास कायम करने की दिशा में काम करेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *