उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जहानाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति गंगवार नाम की युवती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील पोस्ट की, जिसमें लिखा, ” पाकिस्तान से अब मैं कभी वापस नहीं आऊंगी इंडिया”. ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस आईडी ट्रेस करते हुए युवती के घर पहुंची और हिदायत दी कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जा सकती है. युवती ने लाइक और व्यूज के लिए पोस्ट किया था. फिलहाल इस मामले की चर्चा अब पूरे इलाके में है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी बेटी घर पर बैठी है मैं…’, दामाद शायान मसूद पर भड़के ससुर इमरान मसूद
भाजपा नेता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भरत राजपूत ने इस भ्रामक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए तुरंत ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर पीलीभीत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही जहानाबाद थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने पुलिस बल के साथ तत्काल युवती के घर पहुंचे.
पुलिस की जांच में खुला राज
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती कहीं बाहर नहीं गई थी, बल्कि उसने अपने घर पर ही बैठकर केवल व्यूज, लाइक्स और वायरल होने के चक्कर में यह भ्रामक पोस्ट अपलोड की थी. पुलिस ने मौके पर ही युवती से विवादित पोस्ट को डिलीट करवाया और सख्त हिदायत दी.
पुलिस की चेतावनी और एडवाइजरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर पूरी जानकारी दी और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए हिदायत दी है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या देश की सुरक्षा व सौहार्द से जुड़ी गलत पोस्ट या वीडियो अपलोड न करें. यदि कोई व्यक्ति व्यूज या पब्लिसिटी के लिए झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक (कानूनी) कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बे-सिर-पैर की बातें…’, राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
