‘बिग बॉस’ ओटीटी 3 फेम शिवानी कुमारी की जिंदगी आज पहले से काफी बदल चुकी है. कभी झोपड़ी में रहने वाली शिवानी ने यूट्यूब से कमाई कर अपने सपनों का घर बनाया है. उन्होंने अपने व्लॉग में घर का होम टूर दिया. इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आईं.
शिवानी कुमारी ने दिया अपने घर का होम टूर
शिवानी कुमारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर बताया, बहुत मेहनत के बाद हम ये घर बना पाए हैं. इसके कम से कम 3 4 महीने लग गए हैं. एक रुम काफी अच्छा बनाया है उसी का टूर देंगे. आज के दिन मेरे लिए बहुत स्पेशल है. आप लोगों ने मेरी जर्नी देखी है. कहां से हमने स्टार्ट किया था और आज किस मुकान तक हम पहुंची गए हैं. छप्पर से शुरु हुआ था मेरा सफर और आज इस महल तक पहुंच चुके हैं.
इसके बाद शिवानी कुमारी ने अपने घर का रुम दिखाया. रुम में एक बड़ा सा सोफा रखा और एक बड़ी सी टीवी लगी है.
ये भी पढ़ेंः Birth Anniversary: आशा भोसले को सितारों ने किया याद, सुभाष घई से कुमार सानू तक इमोशनल हुए सेलेब्स
इमोशनल हुईं शिवानी कुमारी
व्लॉग में उन्होंने आगे अपने पुराने घर की भी झलक दिखाई. व्लॉग में उन्होंने आगे रोते हुए कहा, ‘हमने बहुत मेहनत की, सबके ताने सुनें तब ये बनवा कर खड़ा कर पाए हैं. ये मेरा सपनों का घर है. हमने अपने गांव में बनवाया है.’


एक रुम में लगें 5 लाख रुपये
शिवानी कुमारी ने कहा कि उन्हें यूट्यूब पर वीडियो बनाते हुए 8 साल हो गए हैं. उसके बाद जाकर उन्होंने अपना आशियाना बनवाया. उन्होंने कहा, ‘टेबल और सोफा दोनों चीजें 70 हजार रुपये की पड़ीं. एक कमरा बनने में 5 लाख रुपये लगे हैं. इंटीरियर में उससे ज्यादा लग गया है.’
शिवानी कुमारी ने बताया कि पूरे घर में टोटल पांच रूम हैं. उन्होंने अपने कमरे की भी झलक दिखाई, जहां एक बड़ा सा बेड और सोफा सेट रखा है. व्लॉग के आखिरी में उन्होंने घर के सभी लोगों का मुह मीठा करवाया.
बता दें शिवानी कुमारी औरैया जिले के अरियारी गांव की रहने वाली एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने टिकटॉक से शुरुआत की थी और बाद में यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर अपने सादगी भरे वीडियो से लाखों लोगों का दिल जीता. वो ‘बिग बॉस’ ओटीटी 3 में भी नजर आईं थी, जिससे वो और पॉपुलर हो गईं.
ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ पर बवाल के बाद क्यों बंद हुआ 54 साल पुराना गेटी-गैलेक्सी थिएटर? सामने आई ये सच्चाई
