दिल्ली-एनसीआर में ऑपरेशनल कारणों के चलते रेलवे, ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने जा रहा है. उत्तर रेलवे ने 11 सितंबर से 13 सितंबर तक कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट और रीशेड्यूल करने का फैसला लिया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को रास्ते में रेगुलेट भी किया जाएगा. दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन भी होने जा रहा है जिसमें दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष दिल्ली आएंगे और कई सड़क मार्गों पर VVIP रूट लगेगा.
रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी है. ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी NTES या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से ली जा सकती है. 11 सितंबर को 64015 पलवल-शकूरबस्ती EMU, 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64492 नई दिल्ली-पलवल लेडीज EMU और 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली EMU रद्द रहेंगी.
सत्य निकेतन हादसा: अब छात्रों से सीधा बात करेगा प्रशासन, सुनेंगे परेशानी
कई ट्रेनों के रूट में बदलाव
इनके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, 12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-बादली के बजाय तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. वहीं 64904 गाजियाबाद-मथुरा EMU को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
11 सितंबर को 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस और 12616 नई दिल्ली-चेन्नई ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को नई दिल्ली से 120 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा. जबकि 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को अमृतसर से 90 मिनट, जबकि 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से 75 मिनट की देरी से चलाया जाएगा.
इसके अलावा 12952 तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से रवाना होंगी. 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 35 मिनट और 14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी.
12 सितंबर को भी कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
12 सितंबर को 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU, 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU, 64492 नई दिल्ली-पलवल लेडीज EMU, 64410 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU, 64443 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64418 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद MEMU, 64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU और 64412 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU समेत कई लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. जबकि 64013 और 64015 पलवल-शकूरबस्ती EMU पहले से ही फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण रद्द हैं.
12 सितंबर को 12420 गोमती एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, 15566 वैशाली एक्सप्रेस, 20802 मगध एक्सप्रेस और 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रूट से डायवर्ट किया जाएगा. वहीं 64904 गाजियाबाद-मथुरा EMU और 64906 गाजियाबाद-पलवल EMU को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा.
12 सितंबर को लंबी दूरी की कई ट्रेनें होंगी लेट
12 सितंबर को 12716 अमृतसर-नांदेड सचखंड एक्सप्रेस को अमृतसर से 70 मिनट रीशेड्यूल किया गया है. 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट की देरी से रवाना होगी. 12622 नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस 50 मिनट, 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, 22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 35 मिनट और 12416 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी.
इसके अलावा 12952 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 25 मिनट, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 20 मिनट और 12230 लखनऊ मेल 10 मिनट की देरी से नई दिल्ली से रवाना होगी.
13 सितंबर को भी कई ट्रेनें रद्द
13 सितंबर को 64053 पलवल-गाजियाबाद EMU, 64439 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64411 साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU, 64031 गाजियाबाद-शकूरबस्ती EMU, 64406 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU और 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU रद्द रहेंगी. 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती EMU और 64078 नई दिल्ली-पलवल EMU फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द हैं.
13 सितंबर को इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
13 सितंबर को 54474 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. 64903 मथुरा-गाजियाबाद EMU और 64055 पलवल-गाजियाबाद EMU को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा.
इसके अलावा 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली किशनगंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा.
रेलवे ने ट्रेनों के संचालन के लिए कुछ ट्रेनों को उनके नियमित टर्मिनल के बजाय दूसरे स्टेशन से शुरू या समाप्त करने का भी फैसला लिया है. 64905 मथुरा-नई दिल्ली EMU को पलवल में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. 64109 दनकौर-शकूरबस्ती EMU गाजियाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि लिंक ट्रेन के जरिए संबंधित सेवाओं को गाजियाबाद से शुरू किया जाएगा.
14737 भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को शकूरबस्ती में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस को शकूरबस्ती से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. 64077 पलवल-नई दिल्ली EMU हजरत निजामुद्दीन में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस नई दिल्ली में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी. 64105 अलीगढ़-नई दिल्ली EMU गाजियाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 11 से 13 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. परिचालन संबंधी बदलाव के कारण ट्रेन के रूट, शुरुआती स्टेशन, अंतिम स्टेशन या फिर प्रस्थान समय में बदलाव हो सकता है. यात्री ट्रेन की ताजा जानकारी NTES के जरिए से या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं.
दिल्ली: चांदनी चौक में 56 ज्वेलरी शॉप सील, MCD की कार्रवाई
