महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया. नांदेड़-भोकर महामार्ग पर टाटा मैजिक जीप और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा गुरुवार (10 सितंबर) रात करीब 8 बजे हुआ. टाटा मैजिक जीप नांदेड़ से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक आया और दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए नांदेड़ और भोकर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की.
नांदेड़ में ट्रक से टक्कर के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर की वजह से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के मलबे से जख्मी लोगों को बाहर निकालने में मदद की. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही जान चली गई.
8 सितंबर को गोंदिया में सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले 8 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भी सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई थी. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की SUV से टक्कर हो गई थी जिसमें तीन साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में 7 लोग जख्मी भी हुए थे. घायलों को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पीड़ित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मज़दूर थे और काम के सिलसिले में तेलंगाना के करीमनगर जा रहे थे.
अंधेरी पुलिस ने रंगदारी गैंग का किया पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार
