Headlines

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में 56 पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज लिए आवेदन शुरू


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • न्यूनतम 18/35, अधिकतम 37/50 वर्ष आयु सीमा, नियमानुसार छूट.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है.पटना हाई कोर्ट ने नई भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

पटना  उच्च न्यायालय भर्ती 2026 के तहत कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती   इनमें 48 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 8 पद जिला जज  के लिए रखे गए हैं. दोनों पदों के लिए अलग-अलग पात्रता और चयन प्रक्रिया लागू होगी.

योग्यता

ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है. इसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए तथा टाइपिंग ज्ञान भी आवश्यक है. वहीं  जिला जज  पद के लिए उम्मीदवार के पासहाई कोर्ट रिक्रूटमेंट से संबंधित  योग्यता और निर्धारित वर्षों का अधिवक्ता अनुभव होना चाहिए.

उम्र सीमा

कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. वहीं जिला जज पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें –  लू के थपेड़ों के बीच राहत की खबर, अब इस स्टेट में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां; सीएम ने किया ऐलान

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है. इसके बाद मुख्य परीक्षा या लिखित परीक्षा होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा.अंतिम चरण में इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी.

आवेदन शुल्क

कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए जनरल बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 550 रुपये रखा गया है. जिला जज पद के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये तथा एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं.वहां संबंधित पद के Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट कर दें.भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं के रिजल्ट में हर्षा ने कर दिया कमाल, 500 में 500 अंक लाकर रचा इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *