Headlines

वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया ‘बिग बॉस’ तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर


Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar:  सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ के एक हफ्ता हो चुका है. शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया. पहला वीकेंड का वार था तो सलमान खान ने किसी की क्लास नहीं लगाई. अभी उनका नॉर्मल अवतार देखने के लिए मिला. उन्होंने घरवालों को एडवाइस दी. साथ ही घर के कुछ मुद्दों को भी उठाया. इस दौरान उन्होंने घरवालों को टास्क भी खिलाया. इस दौरान आम्रपाली दुबे ने मैरी कॉम को ‘बिग बॉस’ का टैग दिया तो सलमान ने काजी तौकीर को ‘इस हफ्ते का बिग बॉस 20 का रॉकस्टार’ कहा. चलिए शुरू से बताते हैं क्या-क्या हुआ…

कनिका मान और यंग के बीच तीखी बहस

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार शुरू होता उससे पहले कनिका मान और यंग के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है. इस बार बहस इसलिए हुई क्योंकि कनिका ने सोफे पर बैठकर अपनी आंखें बंद कर ली थी. इस पर यंग ने टोका तो उन्होंने कहा कि वो उन्हें ना टोके क्योंकि उनकी वजह से चीजें नहीं हुई ना ही मुर्गे ने बोला. इसके बाद दोनों के बीच मामला तूतूमैंमैं पर आ जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के बवंडर के बीच तमिल फिल्म ने कमाया 320%  प्रॉफिट, जानें कलेक्शन

घरवालों की परवरिश पर उठाया सवाल

किचन के काम को लेकर तन्मय ने पहले घरवालों के परिवार पर सवाल उठाया और कहा, ‘इनके मां-बाप ने ना जाने क्या सिखाया है, जो गंदगी कर रहे हैं.’ इस पर यंग ने भी घरवालों के परिवार पर भी सवाल उठाया, ‘मैंने तो सबको बोला कोई नहीं सुन रहा. उनके घरवालों ने ऐसी ही परवरिश दी होगी. मेरे घरवालों ने सिखाया है.’ इसके बाद घरवाले आमने-सामने आ जाते हैं. अमन गांधी गुस्सा हो गए और बहस शुरू हो गई. इसी बीच अमन गांधी और आसिफ खान के बीच भी गंदी झड़प देखने के लिए मिली. दोनों एक-दूसरे को जाहिल तक कहने लगते हैं. वो एक-दूसरे को अपशब्द भी कहते दिखे. अमन, आसिफ को पोक करते दिखे.

सलमान खान ने काजी को कहा ‘बिग बॉस 20 का रॉकस्टार’

सलमान खान ने काजी तौकीर की तारीफ की. उन्होंने घरवालों पर उनके झगड़ों और गालियों को लेकर निशाना तो साधा साथ ही उन्होंने तौकीर को ‘बिग बॉस 20 का रॉकस्टार’ बताया. इसके साथ ही एक्टर ने उनसे उनका हुक स्टेप भी सीखा. वहीं, घरवालों से भी उनका हुक स्टेप करने के लिए कहा.

यंग पर घरवालों ने की पानी की बरसात

सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घरवालों के साथ टास्क एरिया में टास्क करवाया, जिसमें यंग और काजी को स्टेज पर खड़ा किया गया था. और इस दौरान सलमान ने कहा कि घरवाले एक-एक करके आएं बताएं कि वो किसका माइक म्यूट करना चाहते हैं. इस दौरान काजी सबकी पंसद बनते दिखे और यंग के मुंह पर सबने पानी की बारिश की. ईशा और माही ने काजी पर पानी बरसाया क्योंकि वो रात में डराते हैं. रोहैद, तन्मय, मैरी कॉम और आसिफ भी इसी लिस्ट में शामिल थे.  

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ से ज्यादा कमाई… फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई ‘हनुमान अंश’?

अरिश्फा को बच्चा कहने के मुद्दे को सलमान ने उठाया

इसके साथ ही सलमान खान ने अरिश्फा को बच्चा कहने के मुद्दे को भी उठाया. सलमान ने कहा कि आम्रपाली ने उन्हें कुछ अलग तरीके से बोला होगा, जो उनको बुरा लगा. फिर एक्टर ने अरिश्फा को समझाया कि कुछ तो लगा होगा, जिसके लिए लोग बच्चा बुला रहे हैं. सलमान ने उन्हें सलाह दी कि अगर उनको कोई बच्चा कह रहा है तो इसका फायदा उठाएं. विक्टिम कार्ड की जगह चाइल्ड कार्ड को खेलें.

अरिश्फा ने कनिका को बच्चे का सिल्वर स्पून दिया. उन्होंने कहा, ‘क्योंकि वो और गुल्लू साथ में रहते हैं. क्योंकि उनको पैंपर होना पसंद है.’ कनिका भी खुद को बच्चा कहती हैं. अरिश्फा ने आम्रपाली को निप्पल भी दिया. क्योंकि वो लाउड हो जाती हैं. इसके अलावा अरिश्फा ने लव गिल को डायपर दिया. क्योंकि उनका मानना है कि वो आम्रपाली के साथ चुगलियां करती हैं. वो काजी को झुनझुना देती हैं. वो उन्हें इजी टारगेट बताती हैं. वो आसिफ को बच्चे का वॉकर देती हैं क्योंकि वो ग्रुप में रहते हैं.

आम्रपाली ने मैरी कॉम को कहा- ‘बिग बॉस’

इसके बाद सलमान खान ने घरवालों को टास्क ‘कौन बॉस है कौन लॉस’ खिलाया. इस दौरान तन्मय ने अमन गांधी को कहा कि वो बिग लॉस हैं. क्योंकि वो कंफ्यूज रहते हैं. तन्मय का मानना है कि यंग कैप्टेन हैं और वो घर में रूल कर रहे हैं. यंग ने बताया कि आसिफ रूल कर रहे हैं और कनिका मान बिग लॉस कर रही हैं. आसिफ ने बताया रोहैद रूल कर रहे हैं और अमन गांधी बिग लॉस कर रहे हैं. रोहैद के अनुसार, रीति तिवारी रूल कर रही हैं और अमन बिग लॉस कैटेगरी में हैं. इसके साथ ही आम्रपाली ने मैरी कॉम को बॉस कहा. क्योंकि वो सबका ख्याल रखती हैं. उन्होंने लॉस की कैटेगरी में उदिति को रखा.

शो में कंटेस्टेंट्स के ऑपिनियन के बाद सबसे ज्यादा बॉस का टैग काजी और सबसे ज्यादा लॉस अमन गांधी को मिला. फिर सलमान खान घरवालों को असली आईना दिखाते हैं. सलमान खान अमन को कहते हैं कि वो साइड कैरेक्टर क्यों बने हुए हैं जब उनको मौका मिला है? सलमान ने उदिति सिंह को भी एडवाइस किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *