सितंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इन फिल्मों के आगे रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘हैवान’ फुस्स हो गई. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. ऐसे में आपको अगस्त महीने में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर प्रिडिक्शन से ज्यादा कमाई की. इसमें 4 साउथ फिल्मों के नाम शामिल हैं और एक अकेले ‘आवारापन 2’ हिंदी से है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘टॉक्सिक’
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में फिल्म धाराशायी हो गई और इसकी फ्लॉप की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान उठाने पड़े थे. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये अगस्त की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म रही थी. इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 120.5 करोड़ का बिजनेस ओपनिंग डे पर किया था. जबकि अनुमान लगाया गया था कि ये 106.5 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन करेगी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 340.04 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 248.45 करोड़ किया था.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’-‘मिर्जापुर द मवी’ में कांटे की टक्कर, जानें किसने की कितनी कमाई
‘आवारापन 2’
इमराम हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन प्रिडिक्शन से ज्यादा का बिजनेस किया था. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये अगस्त में दूसरी फिल्म रही, जिसने प्रिडिक्शन से ज्यादा कमाई की थी. फिल्म का आनुमानित आंकड़ा 14.8 करोड़ था जबकि इसने 22.4 करोड़ का कलेक्शन पहले किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का 29 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.86 करोड़ और नेट कलेक्शन 150.44 करोड़ रहा था.

विश्वनाथ एंड संस
सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ को तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने प्रिडिक्शन से ज्यादा ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया था. फिल्म को लेकर कहा गया था कि ये 14.4 करोड़ के साथ खाता खोलेगी लेकिन फिल्म ने 15.7 करोड़ की कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.92 करोड़ और नेट कलेक्शन 122.07 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
‘इरुमुडी’
तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ रवि तेजा की हिट फिल्म रही. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को लेकर प्रिडिक्ट किया गया था कि ये पहले दिन 9.7 करोड़ के साथ खाता खोलेगी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 14.8 करोड़ का कारोबार किया था. ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 226.55 करोड़ और नेट कलेक्शन 175.80 करोड़ रहा.

खलीफा
इसके साथ ही पांचवे नंबर पर साउथ फिल्म ‘खलीफा’ का नाम भी शामिल है. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिडिक्शन किया गया था कि ये फिल्म पहले दिन 5.8 करोड़ का कारोबार कर सकती है लेकिन, इसने प्रिडिक्शन से कम कमाया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.3 करोड़ की कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 44.69 करोड़ और नेट कलेक्शन 21.46 करोड़ रहा.

