यूपीएससी ने केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के तहत अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 212 पदों को भरा जाना है. इनमें स्पेशलिस्ट ग्रेड 3, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर और स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 जैसे कई पद शामिल है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर यानी आज से शुरू हो गई है.
उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. लद्दाख के पद को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख के 2 अक्टूबर 2026 में शाम 6 बजे तक है. वहीं लद्दाख प्रशासन के तहत आने वाले पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
किन पदों के लिए कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 अलग-अलग तरह के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पद हैं. यह भर्ती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत होगी. इस भर्ती इस पद के लिए पे लेवल 11 के तहत एनपीए का प्रावधान है. यूआर-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष है. स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) के सबसे ज्यादा 60 पद है. इनमें पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए तीन पद आरक्षित है. वहीं असिस्टेंट एडिटर के 2 पद भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय में है. इसके अलावा एनडीएमसी में स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) एनेस्थिसियोलॉजी और पेडियाट्रिक्स के एक-एक पद हैं. सबसे ज्यादा 140 पद असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के हैं. यह पर दिल्ली सरकार के गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में है. वहीं लद्दाख प्रशासन के कानून एवं न्याय विभाग में पब्लिक लॉ ऑफिसर के 4 पद है. इस तरह सभी पदों को मिलाकर भर्ती में कुल 212 पद खाली है.
ये भी पढ़ें-एमपी पुलिस में खत्म किए जा रहे 63 पद, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
कैसे करना होगा आवेदन?
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल and.nic.in पर जाना होगा. आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध जनरल इंस्ट्रक्शन, प्रोफाइल-मॉड्यूल वाइस इंस्ट्रक्शन और डॉक्यूमेंट अपलोड करने से जुड़ी गाइडलाइन पढ़नी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को जरूरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. आवेदन प्रक्रिया में यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और संबंधित पद के लिए पोस्ट-वैकेंसी-स्पेसिफिक मॉड्यूल पूरा करना होगा. उम्मीदवारों को जन्म तिथि, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता जैसे दावों से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट भी निर्धारित तरीके से जमा करने होंगे.
डॉक्यूमेंट नहीं दिए तो रद्द हो सकती है उम्मीदवारी
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मांगी गई जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित पद के लिए उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस, आयु सीमा, वेतन और आरक्षण से जुड़ी शर्तें अलग हो सकती है. इसलिए उम्मीदवारों का आवेदन करने से पहले संबंधित विज्ञापन में अपने पद की एलिजिबिलिटी और दूसरी शर्तों को देखना होगा.
ये भी पढ़ें-UP लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 28409 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
