सोमवार को देश-दुनिया में लोगों ने भगवान गणेश का स्वागत किया. लोगों ने घरों, दुकानों, ऑफिस और गली-गली में बप्पाको विराजित किया. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में बप्पा लेकर आए और कई सेलेब्स गणेश उत्सव पर मुंबई के प्रिसद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे. आइए जानते हैं कि किन सेलेब्स ने लाल बागचा अरजा का आशीर्वाद लिया?
साथ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर
बता दें कि मुंबई के परेल इलाके में स्थित लालबाग में हर साल बड़ी धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया जाता है. बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. बप्पा की स्थापना होते ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रोड्यूसर एकता कपूर साथ में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
सोशल मीडिआ पर वायरल वीडिय में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर ने साथ में बप्पा के दर्शन किए. दोनों बप्पा के पैर को छूटे हुए नजर आए और फिर उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा को हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया. बता दें कि दोनों की फिल्म The Vvaan 25 सितंबर को रिलीज हो रही है और इसकी सफलता की कामना लिए उन्होंने बप्पा के दरबार में हाजिर लगाई.
कृति शेट्टी ने भी किए बप्पा के दर्शन
तेलुगु सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस कृति शेट्टी भी मुंबई में लालबगचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची. बता दें कि 22 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाई. सोशल मीडिया पर वायरल रहे वीडयो में कृति क्रीम कलर के सलवार सूट में नंगे पैर भगवान गणेश के दर्शन के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं.
विद्युत जामवाल ने बजाया डमरू और शंख
बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन स्टार विद्युत जामवाल भी गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचे थे और वो इस दौरान पूरी तरह भक्ति भाव के रंग में रंगे हुए नजर आए. उन्होंने लालबागचा राजा की आरती के दौरान शंख और डमरू बजाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
जिया शंकर
इंडियन टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर ने भी लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बप्पा का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं.
मनोज जोशी
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोजी जोशी भी लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अभिनेता लाल रंग के कुर्ते में नजर आए.
ये भी पढ़ें: क्या काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
