Headlines

लगातार जीत से श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह, आयरलैंड सीरीज हार का हटा दाग?


श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बीते मंगलवार (15 सितंबर) अफगानिस्तान को दूसरा टी20 हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ अय्यर ने कप्तान के रूप में एक खास लिस्ट में जगह हासिल कर ली. दरअसल, श्रेयस की कप्तानी में यह टीम इंडिया की टी20 में लगातार 5वीं जीत रही और वह भारत के उन कप्तानों में शामिल हो गए जिनकी कप्तानी में टीम ने लगातार सबसे ज्यादा टी20 जीते. 

इस उपलब्धि के बाद एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इससे अय्यर का वो दाग धुल गया, जो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने से लगा था? भारत को 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली थी. सीरीज में मेन इन ब्लू को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि जब भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज या फिर टी20 मुकाबला गंवाया था. 

इस शर्मनाक हार के साथ पहली ही सीरीज में अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे. लोगों ने तो उन्हें हटाने तक ही मांग शुरू कर दी थी. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का सीरीज गंवाने का दर्द आयरलैंड तक ही महदूद नहीं रहा, बल्कि उसके बाद टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्मेट की सीरीज में 0-4 से हार झेली. लगातार शुरुआती 2 सीरीज हार जाना वाकई बड़ा झटका था. लेकिन इसके बाद अय्यर ने जीत की राह पकड़ी और अब वह लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार 5 जीत 

टीम इंडिया ने लगातार सबसे ज्यादा टी20 जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा की कप्तानी में बनाया था. 2019 से 22 तक टीम ने हिटमैन के अंडर बिना हार के 14 मैच जीते थे. लिस्ट में दूसरा नाम भी रोहित शर्मा का है. इसके बाद विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम नजर आता है. लिस्ट में नया जुड़ाव श्रेयस अय्यर का हुआ है. 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का स्टार स्पिनर एशियन गेम्स से बाहर, BCCI ने तैयार किया रिप्लेसमेंट

भारत को लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जिताने वाले कप्तान 

14 मैच – रोहित शर्मा (2019/22)
11 मैच – रोहित शर्मा (2024)
  9 मैच – विराट कोहली (2019/20)
  9 मैच – सूर्यकुमार यादव (2025)
  8 मैच – सूर्यकुमार यादव (2023/24)
  7 मैच – एमएस धोनी (2012/14)
  7 मैच – एमएस धोनी (2016)
  7 मैच – रोहित शर्मा (2018)
  5 मैच – एमएस धोनी (2007)
  5 मैच – सूर्यकुमार (2025/26)
  5 मैच – सूर्यकुमार (2026)
  5 मैच – श्रेयस अय्यर (2026)*

 

यह भी पढ़ें: 28 अक्तूबर को होगी नीलामी, वेन्यू का भी हो गया एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *