Headlines

राजस्थानी गाने पर हसीना ने जमाया रंग, ठुमके देख हैरान रह गया इंटरनेट


राजस्थानी गाना बजते ही पैर थिरकने लगते है और अगर घूमर हो रहा हो तो फिर पूरी महफ़िल जमना तय है.  इस बार तो एक लाइव परफॉर्मर ने अपने घूमर से ऐसा समां बांधा कि देखने वालों की नजरें ही नहीं हटीं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर Team Krishna Soni अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. राजस्थानी धुन पर परफॉर्मर के जबरदस्त ठुमके, चेहरे के एक्सप्रेशन और देसी अंदाज ने पूरी महफिल लूट ली. वीडियो में उनका डांस देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गाने की हर बीट के साथ उनका अंदाज और भी रंगीन होता जा रहा हो. अब इंटरनेट पर भी लोग इस परफॉर्मेंस की जमकर चर्चा कर रहे हैं.

 राजस्थानी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

वीडियो में लाइव परफॉर्मर राजस्थानी गाने पर किसी कार्यक्रम में घूमर करती दिख रही है. बिच में खड़ी महिला पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस और वेशभूषा में राजस्थानी अंदाज की झलक साफ दिखाई देती है. गाने की ताल के साथ उनके ठुमके और हाथों के मूवमेंट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, उनका डांस भी और नजाकत से भरा होता जाता है. आसपास मौजूद लोग भी इस परफॉर्मेंस को देखते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : आंखें बंद करके छोटे-से छल्ले से निकला मोटा लड़का, हैरान कर देगा वीडियो

 लाइव परफॉर्मेंस में दिखा देसी अंदाज

इस वीडियो की खास बात यह है कि यह कोई स्टूडियो में शूट किया गया डांस नहीं, बल्कि लाइव परफॉर्मेंस का हिस्सा नजर आ रहा है. लाइव मंच पर डांस करते समय परफॉर्मर ने अपने एक्सप्रेशन और मूव्स से माहौल को और मजेदार बना दिया. राजस्थानी गाने की बीट पर उनके ठुमके देखकर ऐसा लगता है कि वह गाने को सिर्फ डांस नहीं कर रहीं, बल्कि पूरी तरह महसूस करते हुए परफॉर्म कर रही हैं. यही वजह है कि वीडियो देखने वालों को उनकी परफॉर्मेंस काफी एंटरटेनिंग लग रही है.

वीडियो देखकर लोगों ने लिए जमकर मजे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग परफॉर्मर के ठुमकों की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके एनर्जी लेवल को देखकर हैरान हैं. कई लोगों का कहना है कि राजस्थानी गाने की असली मस्ती ही ऐसे देसी डांस में दिखाई देती है. एक यूजर ने कहा की राजस्थानी घूमर ने ही कुछ अलग ही बात है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे ठुमके देखकर तो बैठे-बैठे ही पैर थिरकने लगें. यानी कमेंट सेक्शन में भी लोगों के रिएक्शन उतने ही मजेदार हैं, जितना यह डांस.

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *