Headlines

‘इरुमुडी’ बनी 2026 की थिएटर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तेलुगू फिल्म


रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ के हर तरफ चर्चे हैं. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. फिल्म इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल तेलुगू फिल्मों में से एक बन गई है. इसी के साथ फिल्म 2026 की थिएटर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तेलुगू फिल्म बन गई है. रवि तेजा का करिश्मा एक बार फिर पर्दे पर छा गया है. उनकी फिल्म की रिकॉर्ड कमाई हो रही है. 

‘इरुमुडी’ को मिला इतना फुटफॉल

फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म होने की कगार पर है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म जब रिलीज (21 अगस्त) हुई है तब से 1.45 करोड़ फुटफॉल मिला है. इसी के साथ इस साल थिएटर में सबसे ज्यादा देखी गई और फिल्म ने राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ और चिंरजीवी की ‘मन शंकर वारा प्रसाद’ को पछाड़ दिया है. वहीं ‘कपल फ्रेंडली’ के बाद ‘इरुमुडी’ 2026 की दूसरी सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाल फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’: पहले दिन करीना कपूर को पछाड़ेंगे कुणाल खेमू? बॉक्स ऑफिस पर ऐसा होगा हाल

बता दें कि फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनी और फिल्म ने 184.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने 149.2 करोड़ का प्रॉफिट कमाया. फिल्म को 426.3 परसेंट प्रॉफिट मिला और फिल्म सुपरहिट हो गई. फिल्म ने ग्रॉस 217.36 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 22.45 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं वर्ल्डवाइड 239.81 करोड़ कमाए. फिल्म में रवि तेजा ने शानदार एक्टिंग की है. लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म इस लेवल की कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है. फैंस कहानी से काफी इमोशनल हो रहे हैं.

फिल्म में रवि तेजा के अलावा प्रिया भवानी शंकर, साईं कुमार और बेबी नक्षत्र भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को शिवा निर्वाण ने लिखा और डायरेक्ट किया है. मैत्री मूवी मेकर्स बैनर के तहत नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने प्रोड्यूस किया है. 

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *