Headlines

भारत बनाम वर्ल्ड इलेवन मैच, BCCI बना रही ब्लॉकबस्टर प्लान; खास होगी 100वीं वर्षगांठ


क्रिकेट फैंस के लिए एक जैकपॉट रिपोर्ट सामने आई है. दरअसल, बीसीसीआई के 100 साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में 100वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए भारतीय बोर्ड ब्लॉकबस्टर प्लान बना रही है. बीसीसीआई भारत इलेवन बनाम रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन मैच कराने की योजना बना रही है. अगर यह मुकाबला होता है को क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा. 

अगर ऐसा होता है तो एक तरफ टीम इंडिया होगी, वहीं सामने दुनिया की बाकी टीमों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी. हालांकि, यह मैच किस फॉर्मेट में होगा, रिपोर्ट में अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए बीसीसीआई वनडे फॉर्मेट में इसका आयोजन कर सकती है. दरअसल, अगर टी20 फॉर्मेट में यह मैच हुआ तो भारत के दो सुपर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा यह मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि दोनों टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. 

वनडे फॉर्मेट में भारत बनाम रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन का मुकाबला होता है तो कांटे का मैच होने की उम्मीद है. इस मुकाबले को देखने पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंच जाएंगे. भारत के सामने दुनिया के बाकी दिग्गज एक साथ एक टीम में खेलते दिखेंगे. ऐसा मौका भला कोई क्रिकेट फैंस कैसे मिस कर सकता है. 

शुक्रवार को मुंबई में हुई सालाना बैठक (एजीएम) के बाद बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि बोर्ड ने 2028 में बीसीसीआई शताब्दी समारोह की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शताब्दी समारोह का आयोजन पूरे साल चलने वाले कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा, जो दिसंबर 2027 में शुरू होगा और 2028 तक जारी रहेगा, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

इसी जश्न के दौरान बीसीसीआई भारत बनाम रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन मैच का आयोजन करा सकती है. हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस मुकाबले को लेकर कोई बयान नहीं आया है. ना ही रिपोर्ट में इस मैच की तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने आई है. 

यह भी पढ़ें- 

2026 एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी देंगे मेडल? इस बार मना नहीं कर सकेगी टीम इंडिया!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *