Headlines

47 साल का ये गेंदबाज है CPL 2026 में टॉप विकेट टेकर, धोनी के साथ खेल चुके हैं आईपीएल


कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. भारतीय समयनुसार सीपीएल का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को सुबह साढ़े 4 बजे से शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और जमैका किंग्समैन के बीच है. यहां हम जारी संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की बात कर रहे हैं, जिसमें पहले स्थान पर काबिज खिलाड़ी ने सभी को चौंकाया है.

47 वर्षीय इमरान ताहिर हैं नंबर-1

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई वर्षों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, जो इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. उन्होंने गेंद से दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन इस उम्र में भी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है. ताहिर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी संयुक्त रूप से टॉप विकेट टेकर हैं.

इमरान ताहिर ने सीपीएल 2026 में खेले 12 मैचों में कुल 16 विकेट लिए हैं. बता दें कि उनकी कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स दूसरा क्वालीफायर हारकर बाहर हो गई थी. ताहिर के आलावा हुनैन शाह (जमैका किंग्समैन) और मैथ्यू वॉल्टर (सेंट लुसिया किंग्स) ने 16-16 विकेट लिए हैं, जो क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. बेहतर इकॉनमी रेट के चलते ताहिर पहले नंबर पर हैं. अब शाह के पास उनसे आगे जाने का मौका है, जिनकी टीम फाइनल खेलेगी.

यह भी पढ़ें- भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता

CPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

  • 16- इमरान ताहिर 
  • 16*- हुनैन शाह (जमैका किंग्समैन)
  • 16- मैथ्यू फोर्ड (सेंट लुसिया किंग्स)
  • 15- रॉस्टन चेस (सेंट लुसिया किंग्स)
  • 15- डेनियल रिचर्ड (बारबाडोस ट्राइडेंट्स)

टॉप रन स्कोरर की बात करें तो पहले स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 392 रन बनाए. वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेल रहे थे. दूसरे नंबर पर शिमरन हेटमायर हैं, जिन्होंने क्वालीफायर-2 में शतक जड़ा था लेकिन उनकी टीम मैच हार गई थी. हेटमायर ने 12 पारियों में 367 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *