Headlines

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बताकर आए थे आरोपी


दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. नाबालिग से गैंगरेप के तीन में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह वारदात की. 

बताया जा रहा है कि पीड़िता सोमवार (21 सितंबर) की शाम करीब 7.00 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी. मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे. आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे. तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया.

दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

एनकाउंटर में जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उसका नाम आसिफ बताया जा रहा है. आरोपी आसिफ के पैर में गोली लगी है और वह पुलिस की गिरफ्त में है. बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है. इसके लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी.

आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पर गैंगरेप किया. शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा. POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

सीसीटीवी खंगाल रही दिल्ली पुलिस

आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है. 

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *