Headlines

अमेरिका के 06, F-35 फाइटर जेट कमाल दिखाने पहुंचेंगे जोधपुर ; जानें क्या है खास


अमेरिका का एडवान्स स्टील्थ फाइटर जेट F-35 पहली बार किसी युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहा है. मौका होगा इस हफ्ते शुरु हो रही मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज ‘तरंगशक्ति’ जो जोधपुर में शुरु हो रही है. यह युद्ध अभ्यास जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच होगा. इस युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए 40 देशों की वायुसेनाएं भारत में पहुंचेंगी. जिसमें अमेरिका के 06, F-35 फाइटर जेट भी अपना कमाल दिखने के जोधपुर में मौजूद रहेंगे. 

इस अभ्यास में अमेरिका अपने 06 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट और 02 केसी 135 के साथ हिस्सा लेगा, फ्रांस के 07 रफाल, 02 MRTT, 03 A400, जर्मनी के 02 A-400, श्रीलंका का 01 KING AIR350, बांग्लादेश का 01 C 130J, यूएई 06 F-16, 01 ग्लोबल 6000, ऑस्ट्रेलिया—01 C-130 और भारत के सुखोई, रफाल सहित सभी फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान इस युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ेंग्रीनलैंड पर होगा US का कब्जा! डेनमार्क संग डील करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका चाहता है भारत को F-35 बेचना 

इन सभी फाइटर जेटों में भारत की जिस पर सबसे ज्यादा नजर होगी वो अमेरिका का F-35 ही होगा. अमेरिका इस फाइटर जेट को भारत को बेचना चाहता है. इसे वर्तमान में दुनिया का सबसे एडवान्स फाइटर जेट माना जाता है. लेकिन भारत इसकी जगह रूस का SU-57 लेने की योजना बना रहा है. ऐसे में देखना होगा कि भारत में जब यह फाइटर जेट अपने करतब दिखाएगा, तो क्या भारत सरकार इसे अमेरिका से खरीदने पर विचार करेगी?

पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है F-35

भारत के पास अबतक जितने भी फाइटर जेट हैं, वे सभी चौथी या साढ़े चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट हैं. जबकि F-35 पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है. F-35 को अमेरिका की ‘लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन’ कंपनी ने बनाया है जो कि एक प्रसिद्ध रक्षा और एयरोस्पेस निर्माता कंपनी है. इस फाइटर जेट की खासियत है कि यह स्टील्थ, सेंसर फ्यूजन और नेटवर्क-बेस्ड वॉरफेयर पर फोकस करने वाला फाइटर जेट है. इसके सेंसर एयरक्राफ़्ट के आस-पास से डेटा इकट्ठा करके उसे पायलट के लिए एक ही टैक्टिकल पिक्चर में मिलाते हैं. साथ ही यह अपने पास मिली जानकारी को दूसरे प्लेटफॉर्म को भी शेयर कर सकता है. जिससे यह एक पूरे सिस्टम की तरह काम करने के लिए भी तैयार रहता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *