Headlines

Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक


मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले आगरा के ताजमहल परिसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक जब फोटो खिंचवा रही थी, तब वहां खड़े कुछ लोग उसे लगातार घूरकर असहज कर रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने जिस तरह बीच-बचाव कर उन मनचलों की क्लास लगाई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

“ताजमहल देखने आए हो तो ताजमहल देखो.” फोटोग्राफर ने लगाई लताड़

यह पूरा वाकया उस समय कैमरे में कैद हो गया जब इंस्टाग्राम हैंडल @official_tajmahal.photography चलाने वाला फोटोग्राफर उस विदेशी पर्यटक की तस्वीरें क्लिक कर रहा था. तभी कुछ पुरुषों का झुंड वहां आकर खड़ा हो गया और महिला को एकटक घूरने लगा.

माहौल को भांपते हुए फोटोग्राफर तुरंत आगे आया और उसने बिना डरे उन लोगों से कड़े लहजे में कहा. “हां भाई? कोई काम-वाम है? यहां क्या कर रहे हो? ये टूरिस्ट परेशान नहीं होगी? क्यों खड़े हो देखने के लिए? मना कर रहा हूं, जा अपना काम कर. ताजमहल देखने आया है तो ताजमहल देख, खड़ा होके इनको ऑकवर्ड क्यों कर रहा है?”

फोटोग्राफर के डांटते ही वे लोग वहां से खिसक गए और महिला ने राहत की सांस लेते हुए सुकून से अपनी तस्वीरें खिंचवाईं.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो

3.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लोगों ने फोटोग्राफर को बताया ‘असली हीरो’

यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और अब तक इसे 39 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग फोटोग्राफर की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अधिकांश लोगों का कहना है कि भारत आने वाले विदेशी मेहमानों, खासकर महिला पर्यटकों के साथ इस तरह का व्यवहार देश की छवि खराब करता है. ऐसे में इस फोटोग्राफर ने आगे आकर न सिर्फ महिला की मदद की, बल्कि भारतीय अतिथि सत्कार की मर्यादा भी बचाई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ‘पर्सनल स्पेस’ और सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों को घूरने की गंदी आदत पर भी बड़ी बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *