Headlines

‘ऐसे ट्रीटमेंट के साथ मुझे कौन कास्ट करेगा?’टीवी पर कमबैक को लेकर बोलीं दीपिका कक्कड़


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं. वो कैंसर से जूझ रही है. अब अपने हालिया व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वो अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूज़िक वीडियो से वापसी करेंगी, जिसके लिए वो डांस रिहर्सल कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भले ही उनका वजन कम हो गया है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि मौजूदा इलाज के दौरान वो कोई डेली सोप कर पाएंगी.

टीवी पर कमबैक को लेकर बोलीं दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘देखो, इस समय मेरी हालत को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मैं डेली सोप कर पाऊंगी और जाहिर है, ऐसे इलाज के दौरान मुझे कोई क्यों कास्ट करेगा? मेरा मतलब है, ये बात तो क्लियर है.’

उन्होंने कहा , ‘ठीक है. इसमें सोचने वाली कोई बात ही नहीं है, क्योंकि इलाज चल रहा है और उसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, तो ये ठीक है. लेकिन एक गाने की शूटिंग जरूर की जा सकती है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने वेट भी कम कर लिया है. तो मैंने शोएब से पूछा कि मैं करूं ये म्यूजिक वीडियो तो उन्होंने कहा कि इसमें पूछने वाली कोई बात नहीं हैं.’

ये भी पढ़ेंः रानी मुखर्जी के घर पसरा मातम, 75 साल की उम्र में मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

डांस रिहर्सल करने में होती है प्रॉबलम
व्लॉग में आगे लंबे समय के बाद डांस रिहर्सल में करने के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, लंबे टाइम के बाद रिहर्सल करने में थोड़ी प्रॉबलम हो रही थी. हर 10 मिनट में ब्रेक लेना पड़ रहा था, हालत खराब हो रही थी. बॉडी अंदर से इतनी वीक हो गई है.  लेकिन मुझे लगता है कि फर्स्ट डे था इसलिए ऐसा था.’  

उन्होंने ये भी बताया कि गाने की शूटिंग हो चुकी है और वो अपने कमबैक को लेकर नर्वस और एक्साइटेड दोनों हैं.

लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ 
बता दें, दीपिका कक्कड़ को 2025 में स्टेज 2 का लिवर कैंसर हुआ था और उसी साल जून में उनके लिवर से ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी हुई थी. तब से वो अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी रिकवरी और हेल्थ अपडेट्स देती रहती हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बीच गणपति के दर्शन करने पहुंचे जितेंद्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *