Headlines

‘मेरा बाप औरत है…’, कपिल शर्मा शो में ‘दादी’ का रोल बन गया था बोझ, अली असगर ने किया खुलासा


टीवी और कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अली असगर ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा और भावुक खुलासा किया है. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में मशहूर ‘दादी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अली असगर ने बताया कि उन्होंने ये किरदार इसलिए छोड़ दिया क्योंकि इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ने लगा था.

स्कूल में बच्चों को बुली किया जाता था- अली असगर 

कॉमेडियन मनीष पॉल के साथ एक पॉडकास्ट में अली असगर ने बताया कि लगातार फीमेल कैरेक्टर करने से वो एक ही इमेज में फंसते जा रहे थे. उन्हें बार-बार वही रोल दिए जा रहे थे और वो खुद को वही रिपीट कर रहे थे. दीवार फिल्म में छोटे बच्चन साब के हाथ में लिखा था, मेरा बाप चोर हैं. मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो कि मेरा बाप औरत है क्योंकि उनके बेटे को स्कूल में बुली किया जाता था और लोग उनके किरदार का मजाक उड़ाते थे.

एक ही किरदार नहीं करना चाहते थे अली 

अली ने आगे कहा जो लोग सुन रहे होंगे, उन्हें लगेगा कि ये पागल है! क्यों छोड़ दिया? लेकिन उस समय मेरे साथ यही हो रहा था कि हम शनिवार-रविवार ‘कॉमेडी सर्कस’ करते थे, जिसमें दो-दो एक्ट होते थे और दोनों ही एक्ट में मैं महिला किरदार निभा रहा था. रविवार को भी वही हाल था, तो धीरे-धीरे मेरी एक ही इमेज बन गई थी और राइटर्स के लिए भी आसान हो गया था कि मुझे हमेशा महिला किरदार ही देना है. मैं पूछता भी था कि आज क्या करना है, तो जवाब मिलता था, अरे वही जो आप करते हो! फिर मन में ये बात खटकने लगती थी कि मुझे सिर्फ यही नहीं करना है, मुझे और भी चीजें करनी हैं. मैं रोज दाल-चावल नहीं खा सकता, कभी-कभी पूरी-भाजी भी चाहिए. करने तो दो, अगर नहीं कर पाऊं तो फिर बोलना. 

कई फिल्मों में नजर आ चुके है अली

बता दें कि इन्हीं कारणों से अली असगर ने साल 2017 में द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया, जहां उन्होंने ‘दादी’ का किरदार निभाया था. अली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कहानी घर घर की से’ की थी और फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें पार्टनर, तीस मार खां, जुड़वा 2 और शहजादा जैसी फिल्में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Box Office: ये हैं 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रॉसिंग फिल्में, जानिए कितने नंबर पर है ‘भूत बंगला’?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *