Headlines

विदेशी खिलाड़ी के सिर पर सजा ऑरेंज कैप, लिस्ट में विराट कोहली भी; जानें पर्पल कैप किसके नाम


IPL 2026 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2026 में जहां टीमों के बीच खुद को टॉप-4 में शामिल करने की होड़ लगी हुई हैं, वैसे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाकर और सबसे ज्यादा विकेट लेकर ऑरेंज और पर्पल कैप अपने सिर पर सजाने की रेस लगी हुई है. सीजन के 27 लीग के मैच हो जाने के बाद ऑरेंज कैप विदेशी खिलाड़ी के सिर पर सज गया है, जबकि पर्पल कैप भारतीय खिलाड़ी के नाम है. 

हेनरिक क्लासेन के सिर सजा ऑरेंज कैप 

दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. क्लासेन ने शनिवार को चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन स्कोर किए. इस पारी के साथ क्लासेन ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लिया. 6 मैच खेल चुके क्लासेन ने अब तक 283 रन बना लिए हैं. 

लिस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं. गिल ने 4 मैचों में 283 रन बना लिए हैं. वहीं कोहली 6 मैचों में 247 रन स्कोर कर चुके हैं. लिस्ट में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 230 रनों के साथ चौथे और हैदराबाद के ईशान किशन 213 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं. 

अंशुल कंबोज के सिर सजा पर्पल कैप 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने सिर पर सजा लिया है. कंबोज अब तक 13 विकेट चटका चुके हैं. शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कंबोज ने 3 विकेट लिए, जिसके साथ पर्पल कैप उनके सिर पर सजा. 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 11 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. आगे बढ़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर नजर आते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 9 विकेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *