Headlines

Prince: 20 साल पहले बोरवेल में गिरा प्रिंस याद है? जानिए अब वो कहां है और क्या कर रहा है, उसका ये वीडियो हैरान कर देगा


20 साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के हल्दीहेड़ी गांव में एक घटना हुई थी जिसमें इसी गांव का रहने वाला 4 साल का बच्चा प्रिंस खेलते हुए एक खुले बोरवेल में गिर गया था. जिसके बाद सेना ने 50 घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलाया था और पूरे ढाई दिन बाद चार साल का प्रिंस सही सलामत उस 100 फीट गहरे बोरवेल से सही सलामत निकाल लिया गया था. लेकिन क्या आपको पता है कि वो प्रिंस अब कहां है? उनका अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

सांसद नवीन जिंदल के साथ दिखाई दिया 24 साल का प्रिंस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 20 साल पहले 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा प्रिंस दिखाई दे रहा है. हालांकि अब प्रिंस 4 साल का नहीं रहा और उसकी उम्र 24 साल हो गई है लेकिन वीडियो देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि उस कभी ना भुलाई जाने वाली घटना को 20 साल हो गए और प्रिंस इतना बड़ा हो गया. वीडियो में एक कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल प्रिंस से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं जिसमें प्रिंस बताता है कि वो कुरुक्षेत्र में पोलो ग्राउंड में पोलो देखने आया हुआ है.

फिलहाल क्या करता है प्रिंस, कैसी चल रही है पढ़ाई?

प्रिंस वीडियो में बताता है कि उसने आईटीआई की है और आगे की पढ़ाई जारी है. वीडियो में दिख रहा प्रिंस अब जवान हो चुका है. आपको बता दें कि प्रिंस हरियाणा के हल्दीहेड़ी गांव के रहने वाले हैं और उनके पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

यूजर्स ने की प्रिंस के साहस की तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जाको राखे साईयां मार सके ना कोय. एक और यूजर ने लिखा…क्या गजब का साहस दिखाया था इस 4 साल के बच्चे ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तारीफ होनी चाहिए उन सेना के जवानों की और इस बच्चे के साहस की.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *