Headlines

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार (12 अक्टूबर, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपने पिछले चार दिनों में INDIA गठबंधन की पहल की जबरदस्त सफलता देखी है. राहुल जी और दूसरे नेताओं ने जनता के मुद्दों को बहुत गंभीरता और लगन से उठाया. इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी आए हों.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह पहली बार है कि युवा और नागरिक पूरी तरह से अपनी पहल पर एक साथ आए हैं. हर कोई अब PM मोदी के वोट चुराने के प्लान को पूरी तरह से एक्सपोज करने के लिए तैयार है.

ज्ञानेश गुप्ता ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया- तेजस्वी

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है, ये साफ तौर पर उन्होंने BJP, अमित शाह और नरेंद्र मोदी के कहने पर किया है. 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी एकजुट हैं और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम सभी मिलकर देंगे. यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है. फिर भी, कुछ लोग हैं जो लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे वह ED हो, CBI हो या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हो, लेकिन चुनाव आयोग और खासकर ज्ञानेश गुप्ता तो 10 कदम आगे निकल गए हैं.

हम सभी एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जिस तरह से ज्ञानेश गुप्ता ने सिर्फ एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसे जरूर सजा मिलेगी. ये लोग बचेंगे नहीं. वे डरे हुए हैं और यह डर इस बात से साफ है कि उन्होंने विरोध की जगह को कैसे बदल दिया है. इसे जंतर-मंतर, एक ऐतिहासिक जगह जहां पारंपरिक रूप से विरोध प्रदर्शन होते थे, से दिल्ली की सीमाओं पर ले जाना, यह कदम उनके डर को दिखाता है. 

उन्होंने कहा, ‘हम यह लड़ाई जारी रखेंगे. हम एक साथ खड़े रहेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे. जिन्होंने यह साजिश रची- चाहे मोदी जी हों, ज्ञानेश गुप्ता हों या अमित शाह हों – जिन्होंने वोट चोरी और चुनाव में धांधली की, वे देश की जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं. हर नागरिक अब उनसे हिसाब मांग रहा है, उन्हें अपने कामों का जवाब देना होगा. उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी और हम बेशक अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने में कामयाब होंगे.’ 

कई सालों से मोदी देश के लोगों का डराकर बैठे हैं- संजय राउत 

वहीं, इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार माफिया है, जिसने पुरे सिस्टम का अपराधीकरण किया है और इससे कैसे निपटना है, ये हमको पता है. इतने सालों से मोदी देश के लोगों को डराकर बैठे थे, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है. राहुल जी के नेतृत्व में पूरे देश में दिल्ली आंदोलन जारी रहेगा.’

BJP सरकार के अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे- सुप्रिया सुले 

इस दौरान नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (NCP-SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. संविधान की हत्या हुई है और आज हमारा संविधान खतरे में है. हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हम आंदोलन करते रहेंगे. हम प्रत्येक भारतीय को उसका अधिकार देकर रहेंगे. BJP सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे.’ 

देशभर के लोग नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे- डी. राजा

वहीं, सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा, ‘हमने देश में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इस अभियान को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर गंभीर चर्चा की. पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. देशभर के लोग नाराज हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली देश की राजधानी है, यह हमारा शहर है, लेकिन हर जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘विरोध-प्रदर्शन होंगे और आप उन्हें दबा नहीं सकते है. अब जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से निकाल दिया गया है. हम इसकी निंदा करते हैं. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में बने रहना चाहिए. लोग कहां जाएं? हम जंतर-मंतर को फिर से विरोध-प्रदर्शन की जगह के रूप में हासिल करने के लिए संघर्ष करेंगे. लोगों को अपनी असहमति जताने करने का पूरा अधिकार है.’ 

यह भी पढे़ंः राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘बेकार की आपत्तियां…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *