Headlines

Viral: गांव की देसी छाछ का दीवाना हुआ विदेशी मेहमान, मट्ठा पीकर बोला, मजा आ गया, वीडियो वायरल


भारत की मेहमाननवाजी की मिसालें आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन ये कहानी उन सब पर भारी पड़ती है. एक विदेशी यात्री भारत के गांव से गुजर रहा था, तभी एक बुजुर्ग ने उसे रोक लिया. वजह? तेज गर्मी. उस बुजुर्ग ने बिना कुछ सोचे उसे अपने घर बुलाया और ठंडी छाछ पिलाई. बस यही छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. ये वीडियो सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की असली पहचान दिखा रहा है,जहां मेहमान भगवान माना जाता है. वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे ये विदेशी मेहमान भारतीय छाछ का दीवाना हो गया.

साइकिल से जा रहा था विदेशी, अचानक मिला ‘अपनापन’

ब्रिटेन के ट्रैवलर डंकन इवांस भारत के एक ग्रामीण इलाके से साइकिल चला रहे थे. तभी रास्ते में एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें रोका. उसने गर्मी को देखते हुए कहा, “मेरे घर चलो, छाछ पी लो.” पहले तो इवांस को हैरानी हुई, लेकिन फिर उन्होंने हामी भर दी और उस बुजुर्ग के साथ उसके घर चले गए.

खाट पर बैठाया, छाछ से किया स्वागत

घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग ने इवांस को खाट (चारपाई) पर बैठाया और खुद नीचे बैठ गया. इसके बाद वह एक जग में भरकर ठंडी छाछ लेकर आया और उन्हें दी. इवांस ने छाछ पी और कहा कि इसका स्वाद “बहुत अच्छा” है. ये छोटा सा पल उनके लिए बेहद खास बन गया. डंकन इवांस ने इस पूरे अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा..“मैंने भारत में सबसे दयालु इंसान से मुलाकात की.” ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसे 9 मिलियन (90 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले- यही है असली भारत

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “छाछ सबसे सही चीज थी, क्योंकि ये गर्मी में शरीर को ठंडक देती है.” वहीं दूसरे ने कहा, “प्यार, अपनापन और बड़ा दिल यही है भारत.” एक और यूजर ने ध्यान दिलाया कि बुजुर्ग खुद नीचे बैठा और मेहमान को ऊपर बैठाया, जो असली सम्मान दिखाता है. वीडियो को findingduncan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *