Headlines

Collab हो गया…भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक


भारत पाक के बीच आपने तनातनी तो खूब देखी होगी. सरहद को लेकर हो चाहे क्रिकेट मैच को लेकर, दोनों ओर से समर्थकों का भरपूर जोश होता है और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाती है. लेकिन इस बार मामला जरा अलग है. यहां भारत और पाक के स्कैमर्स ने एक दूसरे के साथ मिलकर Collab किया और निशाना बनाया कनाडाई बैंक को. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की स्पेशल पुलिस टीम इस मामले को उजागर करती दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे.

भारत-पाक के स्कैमर्स ने लगाया कनाडाई बैंकों को चूना

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की स्पेशल पुलिस टीम NCCIA ने जाल बिछाकर पाकिस्तान के तीन साइबर ठगों को पकड़ा है जो भारत के स्कैमर्स की मदद से कनाडा के बैंक को चूना लगा रहे थे. पाकिस्तान में बैठे ये तीन लोग कनाडा में बैठे भारतीय स्कैमर्स को नकली डेटा भेजा करते थे, उस डेटा के आधार पर कनाडा में बैठे स्कैमर्स एआई से नकली पासपोर्ट और दूसरे पहचान पत्र बनाकर पाकिस्तान भेजा करते थे. अब इन्हीं डॉक्यूमेंट्स की मदद से पाकिस्तानी स्कैमर्स कनाडा में अपना बैंक खाता खुलवाते थे और एक सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी केवाईसी भी हो जाया करती थी.

खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर आधारित है, एबीपी लाइव वीडियो में हो रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है.

ऐसे करते थे फ्रॉड

खाता खुलवाने के बाद ये स्कैमर्स उस बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते थे और क्रेडिट कार्ड मिलने पर उसकी पूरी लिमिट खत्म कर फेंक दिया करते थे. जब बैंक पेमेंट के लिए कॉल करते थे तो उन्हें मालूम होता था कि उनके साथ फ्रॉड हो चुका है. इस तरह से यह पूरा फ्रॉड चल रहा था जिसे सिंथेटिक आइडेंटिटी फ्रॉड कहा जाता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

यूजर्स बोले, भारत-पाक के स्कैमर्स का Collab हो गया

वीडियो को पाकिस्तानी एजेंसी NCCIA ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो भारत-पाक Collab हो गया. एक और यूजर ने लिखा…ये तो भाईचारा निभा रहे हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा…डिवाइडेड बाय बॉर्ड्स यूनाइटेड बाय फ्रॉड.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *