Headlines

इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, ‘एक्सक्लूसिव फेयरीटेल’ से ‘माय गर्लफ्रेंड इज एन एलियन’ तक शामिल


रोमांस, कॉमेडी और फैंटेसी से भरपूर चाइनीज ड्रामाज का क्रेज अब भारत में भी बढ़ रहा है. इनकी दिलचस्प कहानियां और अनोखे किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. अगर आप भी कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो ओटीटी पर मौजूद इन शोज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन्हें भारत में फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है.

‘एक्सक्लूसिव फेयरीटेल’ 
‘एक्सक्लूसिव फेयरीटेल’ एक रोमांटिक ड्रामा है.  ये लिंगचाऊ और शियाओ तू की कहानी है, जो पड़ोसी हैं और बचपन से साथ बड़े होते हैं. दोनों के बीच हमेशा एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है. लिंग चाओ पढ़ाई में होशियार और हर काम में परफेक्ट रहने वाला लड़का है, जबकि शियाओ तू खुशमिजाज और बेफिक्र रहती है. इसे राकुटेन विकी पर फ्री में देखा जा सकता है. इसकी IMDB रेटिंग 7.7 है.

‘माय गर्लफ्रेंड इज एन एलियन’
ये एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी है, इसमें ‘चाई शियाओकी’ नाम की एक एलियन लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो गलती से पृथ्वी पर आ जाती है और उसकी मुलाक़ात ‘फांग लेंग’ नामक एक घमंडी सीईओ से होती है. इस MX प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है. इसकी IMDB रेटिंग 8.1 है.

इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग

‘गो गो स्क्विड!’ 
ये कहानी कंप्यूटर साइंस की होशियार स्टूडेंट तोंग नियान की है, जिसे प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर हान शांगयान से प्यार हो जाता है. तोंग नियान बेबाक और अपने जज्बात खुलकर जाहिर करने वाली लड़की है, जबकि हान शांगयान अपने करियर पर फोकस करता है. शुरुआत में वो तोंग नियान की भावनाओं को समझ नहीं पाता, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं. इसे राकुटेन विकी पर फ्री में देखा जा सकता है. इसकी IMDB रेटिंग 7.6 है.

इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग

‘द रोमांस ऑफ टाइगर एंड रोज’
इस सीरीज में चेन शियाओ कियान नाम की एक राइटर की कहानी दिखाई गई है, जो अचानक अपनी ही लिखी स्क्रिप्ट की काल्पनिक दुनिया में पहुंच जाती है. यहां वह एक ऐसी राजकुमारी बन जाती है, जिसकी कहानी में दुखद अंत लिखा है. लेकिन अपनी कहानी की जानकारी होने के कारण वह अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करती है. ये राकुटेन विकी पर फ्री में अवेलेबल है. इसकी IMDB रेटिंग 7.8 है.

इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग

‘फॉलिंग इनटू योर स्माइल’
ये कहानी तोंग याओ की है, जो एक टैलेंटेड गेमर है और उसे एक प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स टीम में शामिल होने का मौका मिलता है. वो टीम की पहली महिला खिलाड़ी बनती है, जिसके बाद उसे कई चुनौतियों और सवालों का सामना करना पड़ता है. अपनी काबिलियत साबित करने के लिए वो टीम के साथ कड़ी मेहनत करती है. ये राकुटेन विकी पर फ्री में स्ट्रीम हो रहा है. इसे IMDB पर 8.1 की रेटिंग मिली है.

इंडिया में फ्री देख डालें ये 5 चाइनीज ड्रामा, IMDB पर मिली तगड़ी रेटिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *