Headlines

Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल


भारत में त्योहारों का उत्साह लोगों खूब रहता है. खासकर करवाचौथ जैसे त्योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं. इस दिन पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन भी देखने को मिलता है. आमतौर पर लोग घर की छत, बालकनी या किसी खुले स्थान पर करवाचौथ की पूजा करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कपल ने ट्रेन के अंदर ही इस त्योहार को खास बना दिया. उनका यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद यात्री भी खुश हो गए.

वायरल वीडियो में एक युवक और युवती ट्रेन के अंदर नजर आते हैं. युवती ने साड़ी पहनी हुई हैं और सिर पर दुपट्टा लिया हुआ है. वहीं युवक उसके पास खड़ा दिखाई दे रहा है. दोनों के आसपास काफी यात्री मौजूद हैं. ट्रेन के अंदर ही युवक अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ की रस्म निभाता नजर आता है. वीडियो में युवक हाथ में पानी का ग्लास लिए हुए दिखता है. इस दौरान महिला भी मुस्कुराती नजर आती है. आसपास मौजूद यात्रियों की नजरें भी कपल पर टिकी हुई हैं. ट्रेन में कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से इस खूबसूरत पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं.

यात्रियों ने बढ़ाया कपल का उत्साह

इस वीडियो की खास बात सिर्फ पति-पत्नी का त्योहार मनाना नहीं, बल्कि आसपास मौजूद यात्रियों का रिएक्शन भी है. आमतौर पर ट्रेन में सफर के दौरान लोग अपनी सीट, सामान और मंजिल तक पहुंचने की चिंता में रहते हैं. लेकिन इस कपल को देखकर यात्रियों का ध्यान उनकी तरफ चला गया. लोगों ने इस पल को अपने फोन के कैमरे में रिकार्ड किया. वीडियो में कई यात्री कपल के आसपास खड़े होकर इस नजारे को देखते नजर आते हैं. किसी ने भी इस मौके को लेकर नाराजगी जाहिर नहीं की, बल्कि लोग उत्सुकता के साथ उन्हें देखते हुए दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

सफर में भी खास बन गया त्योहार

भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. इस दौरान कई बार ऐसे दिलचस्प और भावुक पल देखने को मिल जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. कभी कोई यात्री ट्रेन में जन्मदिन मनाता है, तो कभी परिवार के लोग मिलकर किसी खास मौके को यादगार बनाते हैं. इस कपल का वीडियो भी इसी तरह का एक नजारा दिखाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी और सफर के बीच दोनों ने अपने त्योहार के लिए समय निकाला.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *