Headlines

UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम


यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत पेंशन पाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब पेंशनर्स को हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए बैंक या पेंशन ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वो घर बैठे अपने मोबाइल से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने इसके लिए UPS जीवन सेतु- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा शुरू की है.

इस सुविधा के जरिए आधार और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से जीवन प्रमाण पत्र बनाया और जमा किया जा सकेगा. आइये बताते हैं इस सुविधा से कैसे घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है.

क्या है UPS-जीवन सेतु सुविधा?
हर पेंशनर को ये साबित करने के लिए समय-समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है कि वो जीवित है और पेंशन पाने की पात्रता रखता है. अगर पेंशनर समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करता है, तो उसकी पेंशन का भुगतान प्रभावित हो सकता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए PFRDA ने UPS जीवन सेतु सुविधा शुरू की है.

पेंशनर्स के लिए मददगार है सुविधा
इसकी मदद से पेंशनर्स घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं. इसके अलावा आधार नंबर से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं. तो वहीं फेस ऑथेंटिकेशन चेके जरिए वेरिफिकेशन कर सकते हैं. इस सुविधा के बाद बिना बैंक या पेंशन ऑफिस जाए अपना सर्टिफिकेट जमा हो पाएगा. ये सुविधा खासतौर पर बुजुर्ग पेंशनर्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें आने-जाने में परेशानी होती है.

मोबाइल से जमा हो जाएगा लाइफ सर्टिफिकेट
UPS पेंशनर्स को इसके लिए अपने मोबाइल में NPS by Protean eGov एप डाउनलोड करना होगी. इसके बाद नीचे बताई गईं स्टेप्स को फॉलो कर आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले NPS by Protean eGov मोबाइल एप खोलें.
  • होम स्क्रीन पर ‘UPS जीवन सेतु – डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट’ का ऑप्शन चुनें.
  • अपना पर्मनेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और जन्मतिथि डालें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से अपनी जानकारी वेरिफाई करें.
  • इसके बाद आधार का ऑप्शन चुनें और अपना आधार नंबर डालें. इसके बाद कंटीन्यू विथ आधार पर क्लिक करें.
  • अब फेस ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन चुनकर चेहरे से अपनी पहचान सत्यापित करें.
  • वेरिफिकेशन सफल होने के बाद एप आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना देगा.
  • स्क्रीन पर सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक बनने का मैसेज आने पर ‘डन’ पर क्लिक करें.

बस इस तरीके से बड़ी ही आसानी से आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन जाएगा और जमा भी हो जाएगा.

बता दें कि UPS पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक जमा करना होता है. PFRDA ने साफ किया है कि समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है, ताकि हर महीने मिलने वाली सुनिश्चित पेंशन का भुगतान बिना रुकावट के होता रहे. इसलिए पेंशनर्स को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *