स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में एक बार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के ट्रैक को देख ऐसा लग रहा है कि फिर से अनुज की वापसी हो सकती है. वहीं, फिर से राही का पास्ट उसकी जिंदगी में एंट्री करने वाला है.
दिग्विजय भी अनुपमा से बताने वाला है कि वो अनुज को जानता है. उसने उसकी हेल्प भी की थी. शायद जल्द ही अनुज से जुड़ा सुराग अनुपमा को मिलने वाला है. उसके बाद अनुपमा की जिंदगी में काफी कुछ बदल जाएगा.शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा का बैग दिग्विजय से नीचे गिर जाता है.
दिग्विजय खोलेगा बड़ा राज
उसमें अनुज की एक फोटो होती है, जो बैग से बाहर निकलकर गिर जाती है. दिग्विजय उस तस्वीर को देख कहता है कि ये अनुज की फोटो आपके पास कहां से आई. अनुपमा इस पर कहती है कि आप मेरे पति को जानते हैं.
तब अनुपमा को दिग्विजय बताता है कि वो यूएस में अनुज से मिला था और वहीं दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी.जब अनुज को पता चला कि सावी अपना रेस्टोरेंट खोलना चाहती है तो तुंरत ही चेक काटकर दे दिया था.
इस बात को कहते हुए दिग्विजय काफी इमोशनल हो जाता है.उसके बाद दिग्विजय कहता है कि रेस्टोरेंट में उसका भी अंश है.दूसरी तरह राही को एक लेडी कॉल करती है, जिसका अभी चेहरा रिवील नहीं किया गया है, बस आवाज आती है.राही को वो कहती है कि तुम जिस कंपनी में काम करती हो मैं उसकी फाउंडर हूं.
मैं अहमदाबाद आ रही हूं और तुमसे जल्द ही मिलूंगी. आपको बता दें ये लेडी कोई और नहीं श्रुति ही होगी. श्रुति वही है जो अमेरिका में अनुज के साथ रहा करती थी. राही भी उसे मां की तरह माना करती थी.
