उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया है. लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ नियुक्ति पत्र हम लोग रोकेंगे. जब तीसरी बार आएंगे, तो तीसरी बार भी कुछ नौजवानों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ-दस साल पहले, देश में उत्तर प्रदेश की अपनी पहचान खो गई थी. लोग ‘उत्तर प्रदेश’ नाम सुनकर ही चौंक जाते थे या दूर भागते थे. राज्य में भर्तियां लगभग बंद हो गई थीं और जब भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हुई, तो हालात कुछ ऐसे थे: आवेदन कोई और करता था, परीक्षा कोई और देता था, और नियुक्ति पत्र किसी और को मिल जाता था—वही नौकरी भी कर लेता था. जिन लोगों ने आवेदन तक नहीं किया था, उन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहे थे.”
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
कर्फ्यू और दंगे बन गए थे राज्य की नियति- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह अराजकता की पराकाष्ठा थी. नतीजा क्या हुआ? उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अव्यवस्था और अशांति का केंद्र बन गया. कर्फ्यू और दंगे राज्य की नियति बन गए थे… भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य, जहां सबसे युवा कार्यबल (वर्कफोर्स) मौजूद है, उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई थी.”
सीएम योगी ने कहा, “आज से 9, साढ़े 9, 10 वर्ष पहले यूपी देश के अंदर अपनी पहचान खो चुका था. उत्तर प्रदेश के नाम से लोग घबराते थे, कहते थे, ‘अरे, यूपी!’ आप में से बहुत सारे नौजवान जो आज यहां पर आज नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं, हो सकता है कि आपको यूपी के बाहर कहीं जाने का अवसर आज से 9 साल, 10 साल पहले प्राप्त हुआ हो.”
यूपी का नाम आते ही खाली करवा लेते थे कमरा- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा “यूपी का कोई नौजवान अगर कहीं गलती से काम तो पहले तो लोग उसकी मेहनत, उसके परिश्रम, उसकी प्रतिभा को देखकर के उसको किराए पर कमरा दे देते थे, लेकिन जब यूपी का नाम आता था, तो उससे कहते थे, भैया, आप खाली कर देते तो ठीक रहता.”
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
