Headlines

दिवाली पर घर जाने निकला था परिवार, नदी में डूबी कार, चार की मौत


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नदी में एक कार के गिर जाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. यह भयंकर हादसा राजिम के टीला एनीकट में हुआ. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दीपावली पर रायपुर से घर जा रहे थे. तभी देर रात गाड़ी ने कंट्रोल खोया और कार एनीकट से नीचे नदी में जाकर गिर गई. इस हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर भी सामने आई है.

हादसे में मरने वालों में पति शीतल साहू, पत्नी भारती साहू. 19 साल का बेटा विकास और 21 साल की बेटी पूर्वा शामिल हैं. शीतल साहू पत्रकार थे. उनकी गाड़ी पर मीडिया एग्जिक्यूटिव लिखा है. इस हादसे के बाद से पसौद गांव में मातम पसर गया है. चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: कटनी: दिवाली पर भीषण अग्निकांड, दो महीने के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले!

महाराष्ट्र और एमपी में भी कई लोगों की मौत

दिवाली के बीच परिवार के साथ खुशियां मनाने जा रहे कई लोगों की जिंदगी तबाह हो गई. अलग-अलग राज्यों से दिवाली की रात कई बड़े हादसों की खबर आई, जहां कई लोगों की मौत भी हुई है. एमपी के कटनी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई. दिल दहलाने वाली बात यह थी कि इस हादसे के मृतकों में 14 साल, 10 साल और 2 महीने के मासूम शामिल थे. वहीं, महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में भी एक परिवार के 6 लोगों की मौत से मातम पसर गया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दिवाली पर आग की 70 से ज्यादा घटनाएं, धाराशिव में 6 लोगों की र्दनाक मौत!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *