Headlines

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज ने लगाई छलांग; कहां है टीम इंडिया?


बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. सीरीज के पहले मैच में विंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसमें जोमेल वारिकन 9 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. दूसरा मैच सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ, जिसके साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से जीत ली. इसका फायदा टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी हुआ.

सीरीज के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड जोमेल वारिकन ने जीता, जिन्होंने पहले मैच में 9 विकेट लिए थे. दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के तौहीद हिरदॉय को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे, बांग्लादेश ने 386 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की. विंडीज ने दूसरी पारी 398 रनों पर घोषित कर बांग्लादेश को 369 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश 184/4 रन ही बना पाई.

वेस्टइंडीज 2 पायदान ऊपर

इस सीरीज जीत के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टेस्ट टीम रैंकिंग में आठवें से छठे स्थान पर आ गई है. टीम 2339 पॉइंट्स और रेटिंग 78 है. बांग्लादेश छठे से आठवें स्थान पर खिसक गई, जिनके अब 2038 पॉइंट्स और रेटिंग 73 है.

कहां है टीम इंडिया?

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है. टीम इंडिया के 3042 पॉइंट्स और रेटिंग 105 है. अभी दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका है अफ्रीका टीम के 2860 पॉइंट्स और 124 की रेटिंग है. ऑस्ट्रेलिया 122 रेटिंग और 3787 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है.

न्यूजीलैंड 106 रेटिंग और 2336 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी है. वो सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल का हाल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारत चौथे स्थान पर है. इस चक्र में भारत ने 11 में से 5 टेस्ट जीते हैं और 4 गंवाए हैं. 2 टेस्ट ड्रा रहे. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *