Headlines

Assembly Elections 2026: बंगाल चुनाव में तगड़ी वोटिंग, तमिलनाडु रह गया पीछे, 11 बजे तक 41 फीसदी मतदान क्या दे रहे सिग्नल?


पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं तो कहीं उम्मीदवारों को दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. वहीं तमिलनाडु में शांतिपूर्ण चुनाव चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक की वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 41.11 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि तमिलनाडु में 37.56 फीसदी मतदान हुआ है.

बंगाल में ग्राउंड से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई इलाकों में सुबह से ही तनाव के हालात बने हुए हैं. कुछ जगहों पर कथित तौर पर बम फेंके जाने की खबरें हैं. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों का दावा है कि जहां-जहां गड़बड़ी की सूचना मिली, वहां तुरंत ठीक किया गया है.

ये भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिडे़, देसी बम भी फेंका

बंगाल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कहां वोटिंग?

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान पश्चिमी मेदिनीपुर में दर्ज किया गया, जहां 44.69 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं, सबसे कम मतदान मालदा में 38.22 प्रतिशत हुआ है. तमिलनाडु में 11 बजे तक सबसे अधिक तिरुपुर में 42.45 प्रतिशत मतदान हुआ है तो वहीं रामनाथपुरम में 34.02 प्रतिशत के साथ सबसे कम मतदान हुआ है. वहीं चेन्नई में अब तक 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है.

बंगाल के किस जिले में कितनी वोटिंग?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक मालदा में 38.22%, मुर्शिदाबाद में 41.59%, पश्चिम वर्धमान में 40.24%, पश्चिम मेदिनीपुर में 44.69%, पूर्वी मेदिनीपुर में 42.16%, पुरुलिया में 39.16%, उत्तरी दिनाजपुर में 39.04%, झारग्राम में 43.71%, कैलिम्पोंग में 39.61%, अलीपुरद्वार में 38.80%, बांकुरा में 43.22%, बीरभूम में 41.92%, कूचबिहार में 38.67%, दक्षिण दिनाजपुर में 41.17%, दार्जिलिंग में 39.72% और जलपाईगुड़ी में 39.51% वोटिंग हुई है.

तमिलनाडु के किस जिले में कितनी वोटिंग?

अगर तमिलनाडु की बात करें तो इरोड में 41%, कल्लाकुरिची में 37.30%, कांचीपुरम में 39.48%, कन्याकुमारी में 34.68%, करूर में 39.70%, कृष्णागिरी में 36.53%, मदुरै में 36.22%, मईलादुथुरई में 35.33%, अरियालुर में 36.11%, चेंगलपट्टू में 37.17%, चेन्नई में 35.47%, कोयंबटूर में 38.62%, कुड्डालोर में 36.30%, धर्मपुरी में 38.28%, डिंडिगुल में 39.05% फीसदी वोटिंग हुई है.

ये भी पढ़ें- बंगाल ने शुरुआती घंटों में ही सुनाया बड़ा फैसला, तमिलनाडु से ज्यादा वोटिंग, जानें 9 बजे तक आंकड़ा कितना?

ताबड़तोड़ वोटिंग क्या दे रही सिग्नल?

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रही ताबड़तोड़ वोटिंग सियासी दलों की टेंशन जरूर बढ़ा रही है. हालांकि इतनी ज्यादा वोटिंग की वजह चुनाव आयोग की ओर से कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) भी है, जिसमें मृतकों और दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो चुके वोटर्स के नाम काटे गए. इसीलिए ये वोटिंग परसेंटेज बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *