Headlines

कभी चॉल में गुजारे दिन, अब करोड़ों के मालिक हैं मनोज बाजपेयी, लग्जरी गाड़ियों से करते हैं सफर


मनोज बाजपेयी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में नेम, फेम और दौलत-शोहरत खूब कमाया है. लेकिन, बिहार के एक छोटे से गांव बेलवा से निकलकर तीन नेशन अवॉर्ड्स पाना मनोज बाजपेयी के लिए इतना आसान नहीं था.

चलिए उनके 56वें जन्मदिन पर जानते हैं, उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें. साथ ही ये भी जानेंगे कि एक्टर अपनी मेहनत के दम पर कितना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुके हैं.मनोज बाजयेपी अक्सर अपने इंटरव्यू में खुद को मिडिल क्लास कहते हुए नजर आते हैं. लेकिन, उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है.एक्टिंग के अलावा वो और भी कई सोर्स के जरिए कमाई करते हैं.

ये भी पढ़ें:-करियर की सबसे बड़ी फिल्म ला रहे हैं सनी देओल, सस्पेंस थ्रिलर से बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

बता दें मनोज बाजपेयी जब मुंबई आए थे तब वो एक चॉल में रहा करते थे,जिसमें वो अपना कमरा 10 लोगों के साथ शेयर करते थे. उन्होंने कई रिजेक्शन का सामना किया, जिससे उन्हें कई बार वो परेशान भी हो जाते थे.मनोज बाजपेयी ने 2019 में रेडिट को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें कहा था कि उनकी लाइफ में काफी स्ट्रगल रहा है.

कई बार उन्हें निराशा हाथ लगी है. एक्टर ने बताया था कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्होंने अपनी एक फोटो असिस्टेंट डायरेक्टर को दिखाई थी. लेकिन, उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हीं के सामने उस तस्वीर को कूड़ेदान में फेंक दिया था. मनोज बाजपेयी को ये बात काफी बुरी लगी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

ये भी पढ़ें:-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद के बाद पति के पास वापस लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, रिश्ते को दिया नया मौका

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बैंडिट क्वीन से की थी. लेकिन, उन्हें इस फिल्म से पॉपुलैरिटी नहीं मिली. हालांकि, उनकी एक्टिंग को लोगों ने नोटिस किया था.उसके बाद उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में काम करने का मौका मिला और उनकी किस्मत पलट गई.

मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ

कभी चॉल में रहने वाले मनोज बाजपेयी आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. एक्टर का मुंबई के अंधेरी में एक अपार्टमेंट है, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 170 करोड़ रुपये है.

लग्जरी कारों का है कलेक्शन

मुंबई के अलावा एक्टर के पास उनके होमटाउन बिहार में भी प्रॉपर्टी है. मनोज बाजपेयी के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है. एक्टर के पास लैंड क्रूजर प्राडो, मर्सिडीज बेंच GLS400d 4MATIC, SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, BMW 5 सीरीज और सेडान जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.बता दें मनोज बाजपेयी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम करके मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटा पैसा छापते हैं. साथ ही उन्होंने रियल एस्टेट में भी इंवेस्टमेंट कर रखा है.

ये भी पढ़ें:-कैसे शूट हुई थी धुरंधर? BTS वर्जन भी थिएटर्स में होगा रिलीज? आदित्य धर कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *